फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cbse class ten result will be released today

CBSE 10th Result: 10वीं का रिजल्ट जारी, नतीजे देखकर उछल पड़े छात्र 

Tue, 29 May 2018 02:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 29 May 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
cbse  class ten result will be released today
फाइल फोटो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। स्टूडेंट्स रिजल्ट का सुबह से बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे। 
विज्ञापन


सीबीएसई ने यह ऐलान किया था कि रिजल्ट शाम 4 बजे तक घोषित किया जाएगा लेकिन रिजल्ट उससे काफी पहले ही जारी कर दिया गया। 

अभी तक आगरा में जीडी गोयनका की श्वेता सिंह और डीपीएस की एश्वर्या 98 फीसदी अंक के साथ संयुक्त रूप से जिले में अव्वल स्थान पर हैं। 

बता दें कि सीबीएसई ने इस वर्ष 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू की थीं। आठ साल बाद 10वीं के छात्रों को अनिवार्य रूप से बोर्ड परीक्षाओं में शामिल किया गया था। 

ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट 
1. ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in या results.amarujala.com पर जाएं
2. CBSE 10th Result 2018 वाले लिंक पर क्लिक करें 
3. अपना रोल नंबर डालें
4. रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए प्रिंट आउट ले लें

एसएमएस से, फोन से
स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें cbse10<रॉल नंबर><सेंटर नंबर> लिखकर
7738299899 पर भेजना होगा। 

IVRS के जरिए फोन नंबर 24300699 (दिल्ली के लिए) और 011–24300699 (दिल्ली से बाहर के लिए) के
जरिए रिजल्ट देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed