फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CBSE board exams will begin from today

Board Exam 2026: परीक्षा देंगे 26 हजार विद्यार्थी, केंद्र पर एक घंटे पहले पहुंचना जरूरी; सचल दलों का किया गठन

Mon, 16 Feb 2026 11:43 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 16 Feb 2026 11:43 PM IST
सार

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रहीं हैं। आगरा में परीक्षा के लिए 33 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे समाप्त होगी।

विज्ञापन
CBSE board exams will begin from today
एग्जाम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो रही है। जिले के 33 परीक्षा केंद्रों पर 26 हजार परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए सचल दलों का गठन किया जा चुका है। पहले दिन हाईस्कूल की गणित विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


सीबीएसई के डिप्टी कोऑर्डिनेटर रामानंद चाैहान ने बताया कि परीक्षार्थियों को सुबह 9:30 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। 9:55 बजे के बाद किसी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 10:15 बजे प्रश्नपत्र का वितरण कर दिया जाएगा। परीक्षा 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि इस बार सीबीएसई ने मूल्यांकन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए कक्षा 12वीं के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली लागू की है, जिसके तहत उत्तर पुस्तिकाएं स्कैन कर डिजिटल रूप से जांची जाएंगी और अंकों की गणना सॉफ्टवेयर से होगी, जिससे टोटलिंग एरर समाप्त होगा और रिजल्ट के बाद वेरिफिकेशन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


जिले में 160 स्कूल
सीबीएसई के जिला कोऑर्डिनेटर आरके पांडेय ने बताया कि जिले के 160 स्कूलोें के लिए 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तकरीबन 26 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षार्थियों से अपील है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, लेट होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed