{"_id":"62dbb9984a43dd53141aedc3","slug":"cbse-10th-toppers-2022-topper-dream-of-becoming-a-doctor-of-10th-topper","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE 10th Toppers 2022: आगरा में 10वीं टॉपर भूमि का डॉक्टर बनने का है सपना, बताया किस तरह पाई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE 10th Toppers 2022: आगरा में 10वीं टॉपर भूमि का डॉक्टर बनने का है सपना, बताया किस तरह पाई सफलता
Sat, 23 Jul 2022 02:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 23 Jul 2022 02:34 PM IST
विज्ञापन
भूमि
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में शिवालिक कैंब्रिज स्कूल की छात्रा भूमि जैन ने 99.8 फीसदी (500 में से 499) अंकों के साथ जिले में टॉप किया है। भूमि के पिता रविंद्र जैन एमडी जैन इंटर कॉलेज में शिक्षक व एनसीसी के अधिकारी हैं। मां ज्योति जैन गृहिणी हैं। भूमि का सपना डॉक्टर बनने का है। वह अभी से नीट की तैयारी में जुट गई हैं। भूमि ने बताया कि वह कम से कम दो घंटे सेल्फ स्टडी करती थीं। विज्ञान और गणित विषय की कोचिंग की थी। पढ़ाई के दौरान उन्हें जो भी समझ में नहीं आता था, शिक्षक से उसे समझती थीं। इससे उन्हें बड़ी मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
संदेश: पढ़ाई में निरंतरता होनी चाहिए। परीक्षा का समय नजदीक आने पर ही जो पढ़ते हैं, उन पर मानसिक दबाव बढ़ जाता है।