फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cbi, navodaya school

सीबीआई ने ली छात्रा की मौत मामले की जानकारी

Thu, 21 Nov 2019 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
cbi, navodaya school
मैनपुरी। नवोदय विद्यालय में हुई छात्रा की मौत के मामले का सीबीआई ने संज्ञान लिया है। सीबीआई हेड क्वार्टर से विवेचक को फोन करके एफआईआर की प्रति के साथ ही अन्य दस्तावेज मांगे गए हैं। हालांकि अभी तक सीबीआई जांच शुरू होने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र के नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 11 की छात्रा की 16 सितंबर को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। छात्रा का शव हॉस्टल के पूजा घर में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए प्रधानाचार्य, वार्डन, एक छात्र व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने दुष्कर्म की भी संभावना जताई है। विरोध प्रदर्शन के बाद मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति प्रदेश सरकार की ओर से की गई है। साथ ही एसटीएफ भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की संस्तुति के बाद अभी तक सीबीआई ने केस को स्वीकार नहीं किया है। हालांकि सप्ताह भर पहले सीबीआई हेड क्वार्टर से विवेचक के पास फोन आया था। इसमें विवेचक से पूरे मामले की जानकारी के साथ ही एफआईआर की प्रति सहित अन्य कागजात मांगे गए हैं। इन्हें विवेचक की ओर से सीबीआई को उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव बनाए हैं नजर
नवोदय की छात्रा की मौत के मामले में विभिन्न राजनीति दल अपना पक्ष रख चुके हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्विट करके शोक व्यक्त किया था। वहीं कांग्रेस की जिला स्तरीय टीम को छात्रा के परिजनों के संपर्क में रहने व न्याय दिलाने में सहयोग करने के निर्देश भी दिए हैं। तीन दिन पूर्व ही कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने भी छात्रा के परिजनों से मुलाकात कर चुके हैं। बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश प्रधान ने डीएम और एसपी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रा को हर हाल में इंसाफ दिलाकर रहेगी। जरूरत पड़ी तो आने वाले समय में प्रियंका गांधी भी मैनपुरी आ सकती हैं।
सीबीआई के एक अधिकारी द्वारा फोन पर एफआईआर की कॉपी मांगी गई है। जल्द ही एफआईआर उपलब्ध करा दी जाएगी।
प्रयांक जैन, सीओ भोगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed