{"_id":"5db41d4a8ebc3e93d2291f2b","slug":"cattle-smugglers-tried-to-put-truck-on-the-police-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: चौकी के सामने बैरियर तोड़ पुलिस पर वाहन चढ़ाने की कोशिश, गो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: चौकी के सामने बैरियर तोड़ पुलिस पर वाहन चढ़ाने की कोशिश, गो तस्कर गिरफ्तार
Sun, 27 Oct 2019 12:57 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 27 Oct 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में गो तस्करों ने शनिवार की सुबह दुस्साहिक वारदात को अंजाम दिया। खायरा चौकी पर मेटाडोर रोकने को लगाए बैरियर को तोड़कर गो तस्करों ने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।
पुलिस ने पीछा कर मेटाडोर समेत एक गो तस्कर को पकड़ लिया। अन्य तस्कर भाग जाने में सफल रहे। मेटाडोर में गाय व बैल भरे हुए थे। बताया गया है कि गो तस्कर बाजना क्षेत्र से इन जानवरों को चुराकर अलीगढ़ ले जा रहे थे।
इंस्पेक्टर रामपाल सिंह ने बताया कि चौकी खायरा प्रभारी उपनिरीक्षक को सूचना मिली थी कि पिकअप मेटाडोर खैर (अलीगढ़) की ओर से आ रही है, जिसमें गोवंश लदे हुए हैं। इस सूचना पर खायरा चौकी अलर्ट हो गई।

अलीगढ़ ले जा रहे थे गोवंश
पुलिस ने मेटाडोर रोकने के लिए खायरा चौकी के सामने बैरियर लगा दिया, लेकिन गो तस्करों ने उसे तोड़कर पुलिस पार्टी पर मेटाडोर चढ़ाने का प्रयास किया। जिसमें चौकी प्रभारी एवं उनके साथी कांस्टेबिल बाल-बाल बच गए।
पुलिस ने पीछा करते हुए वाहन सहित गो तस्कर पकड़ लिया। पूछताछ में गो तस्कर ने अपना नाम इकराम निवासी गांव बाबूपुर थाना हथीन जनपद पलवल बताया। उसने बताया कि वो बाजना क्षेत्र से गोवंश मेटाडोर में लाद कर कटवाने को अलीगढ़ ले जा रहा था।
इंस्पेक्टर ने बताया कि गो तस्करों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने, गोवध एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है ।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें