फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cattle sheds will be shifted outside the city; notices issued to 23 operators.

Agra News: शहर से बाहर शिफ्ट होंगे पशुबाड़े, 23 संचालकों को नोटिस

Tue, 10 Feb 2026 02:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Cattle sheds will be shifted outside the city; notices issued to 23 operators.
आगरा। शहर में गंदगी और प्रदूषण का कारण बन रहे पशुबाड़ों को नगर निगम शहर से बाहर करेगा। नगर आयुक्त के निर्देश पर अधिकारियों ने सोमवार को वार्ड संख्या-18 के रामनगर क्षेत्र में संचालित 23 पशुबाड़ों के संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। पशुपालकों को निर्धारित समय में पशुबाड़ों को शहर से बाहर शिफ्ट करने को कहा गया है। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 152 के तहत कार्रवाई की जाएगी। निगम ने इसके लिए पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में व्यावसायिक उद्देश्य से पशुपालन किया जा रहा है। पशुओं को सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और गलियों में बांधने तथा खुले में टहलाने से क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। गोबर और अन्य अपशिष्ट नालियों में बहने के कारण सीवर और ड्रेनेज सिस्टम जाम हो रहे हैं, जिससे जलभराव और दुर्गंध की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इससे पर्यावरण प्रदूषण के साथ संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर पशु बांधने और गंदगी फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नगर निगम स्वच्छ और व्यवस्थित शहर के लिए अभियान को निरंतर जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed