फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CATFISH RECOVERED

लोडर से लाई गई अवैध मांगुर मछली पकड़ी

Sun, 13 Mar 2022 10:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
CATFISH RECOVERED
कासगंज। जिले में बिक्री के लिए लाई जा रही प्रतिबंधित मांगुर मछली को पुलिस ने एक लोडर गाड़ी से बरामद किया है। सूचना पर पहुंची मत्स्य विभाग की टीम ने मछली को कब्जे में लेकर जमीन में गाढ़कर नष्ट कराया है।
विज्ञापन

यह लोडर गाड़ी दिल्ली की गाजीपुर मंडी से मछली लेकर गोरहा पहुंची थी। गोरहा पर सुबह के समय मछली की गाड़ी पहुंची। पुलिस को प्रतिबंधित आने की सूचना मिली तो पुलिस ने कैंटर गाड़ी खोलकर जांच की। जांच में करीब 10 क्विंटल मांगुर मछली मिलने पर मत्स्य विभाग के अधिकारियों को पुलिस ने मामले की जानकारी दी। मत्स्य पालन अधिकारी गिरीश चंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि मांगुर मछली का सेवन सेहत के लिए खतरनाक है। यह थाईलैंड की मछली है। इसके सेवन से कई गंभीर रोग होते हैं। गोरहा पर मछली का गोदाम चलाने वाले राजीव कुमार निवासी भैंसोरा के द्वारा यह मछली लाई गई। मत्स्य विभाग ने उन्हें चेतावनी दी है और गाड़ी से बरामद मछली को जमीन में दफनाकर नष्ट किया गया है।
विज्ञापन

- मांगुर मछली प्रतिबंधित नस्ल की मछली है। इस मछली को लाने वाले कारोबारी को सख्त चेतावनी दी गई है। मछली को नष्ट कर दिया गया है। - गिरीश चंद्र, मत्स्य पालन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed