फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Catering staff had committed theft at the house of a retired teacher.

Agra News: कैटरिंग कर्मचारियों ने की थी रिटायर्ड शिक्षक के घर चोरी

Fri, 30 Jan 2026 02:58 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Catering staff had committed theft at the house of a retired teacher.
आगरा। शहजादी मंडी में ऑस्ट्रेलिया गए दंपती के घर में चोरी का सदर पुलिस ने 5 दिन बाद खुलासा कर दिया। कैटरिंग का काम करने वाले तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। विदेश जाने से पहले दंपती ने सफाई के काम के लिए अपने परिचित के माध्यम से इन्हें बुलाया था।
विज्ञापन

एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि शहजादी मंडी निवासी राजीव माथुर और पत्नी मिनी माथुर 19 जनवरी को अपने बच्चों के पास ऑस्ट्रेलिया गए थे। मिनी माथुर रिटायर्ड शिक्षक हैं। घर के बराबर में रहने वाले रिश्तेदार ने 25 जनवरी को घर के दरवाजे खुले देखे। रिश्तेदार ने वीडियो कॉल कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

चोर अलमारी और लॉकर खोलकर लाखों के जेवरात और रुपये ले गए थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की। बृहस्पतिवार को नैनाना जाट जाने वाले रास्ते से उखर्रा निवासी संतोष, बादल और विजय को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने घर में चोरी की थी। पूछताछ में पता चला कि दंपती ने विदेश जाने से पहले अपने घर में सफाई के कार्य के लिए परिचित पेंटर की मदद से मजदूर बुलाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर जब घर आए तो दंपती की बात भी सुनते रहे। उन्हें पता चल गया कि दोनों जाने वाले है। घर पर ताला लगाकर जाएंगे। सफाई करके जाने के बाद वो रेकी करते रहे। 5 दिन बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी के जेवरात सुरक्षा विहार निवासी महिपाल सिंह को बेच दिए। आरोपी कैटरिंग का काम करते हैं। बंद घर मिलने पर चोरी भी कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed