फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cashback, coins, bonuses in e-commerce and digital apps: Offers abound in the digital world

Bonus Coin : ई-कॉमर्स और डिजिटल ऐप्स में कैशबैक, कॉइंस, बोनस : डिजिटल दुनिया में ऑफर ही ऑफर

Mon, 08 Jun 2026 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Cashback, coins, bonuses in e-commerce and digital apps: Offers abound in the digital world
कैशबैक, कॉइंस और बोनस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा। ई-कॉमर्स और डिजिटल ऐप्स पर कैशबैक, कॉइंस और बोनस जैसे इनाम आम हैं। ये तीनों ग्राहकों को अलग-अलग तरह से लाभ पहुंचाते हैं। इनके इस्तेमाल के तरीके और वास्तविक मूल्य में महत्वपूर्ण अंतर होता है। कैशबैक सीधे बैंक खाते या डिजिटल वॉलेट में आने वाला असली पैसा है। इसे किसी भी जगह खर्च किया जा सकता है। कॉइंस ऐप की अपनी आभासी मुद्रा होते हैं। इनका उपयोग केवल उसी ऐप पर छूट या वाउचर के लिए होता है। इनकी कीमत असली पैसों से कम होती है। बोनस कंपनियों द्वारा दिया जाने वाला अतिरिक्त इनाम या मुफ्त क्रेडिट है। यह अक्सर किसी खास नियम या शर्त के साथ आता है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को ऐप का उपयोग जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है। इन इनामों को समझने से उपभोक्ता बेहतर खरीदारी के निर्णय ले सकते हैं और अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन


कैशबैक और कॉइंस में अंतर
कैशबैक खरीदारी पर खर्च किए गए पैसों का एक निश्चित हिस्सा वापस देता है। यह वास्तविक धन के समान होता है और इसे बैंक खाते में स्थानांतरित किया जा सकता है। इसे किसी भी अन्य खरीदारी के लिए उपयोग किया जा सकता है। वहीं, कॉइंस डिजिटल पॉइंट्स होते हैं जिनकी कीमत असली पैसों (जैसे 1 कॉइन = 25 पैसे या 1 रुपया) से कम होती है। इन्हें बैंक में नहीं भेजा जा सकता, बल्कि केवल संबंधित ऐप पर ही डिस्काउंट या वाउचर के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। गेम खेलने या शॉपिंग करने पर 100 कॉइंस मिलना, जिससे अगली खरीदारी पर कॉइंस की कीमत के बराबर छूट मिलती है। कॉइंस की कीमत गेम्स खिलाने वाली कंपनियों या ऐप बनाने वाली कंपनियों के क्रेडिट पर तय होती है।
विज्ञापन


बोनस और उसके उपयोग की शर्तें

बोनस किसी विशेष कार्य को पूरा करने पर मिलता है, जैसे नए ऐप पर साइन-अप या किसी को रेफर करना। इसे इस्तेमाल करने की एक निश्चित समय सीमा होती है। अक्सर इसे एक बार में पूरा उपयोग नहीं किया जा सकता। कुल बिल का केवल कुछ प्रतिशत ही बोनस से कटता है। मोबाइल कंपिनयां अक्सर बोनस या कैश बैक का इस्तेमाल करती है। ऑनलाइन शॉपिंग पर कैश बैक और रिवार्ड्स पॉइंट्स दोनों तरह की सुविधा मिलती है। यह ग्राहकों को ऐप से जोड़े रखने और उन्हें अतिरिक्त लाभ देने का एक तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed