फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cash on chaos, bank-ATM empty

कैश पर कोहराम, बैंक-एटीएम खाली

Wed, 16 Nov 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Nov 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Cash on chaos, bank-ATM empty
-एसबीआई छीपीटोला में महिलाओं में जमकर मारपीट  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बैंकों में घंटों लाइन में लगने के बाद भी पुराने नोट नहीं बदलने और रकम जमा न होने से लोगों का सब्र टूटने लगा है। बुधवार को बैंकों में पूरे दिन बवाल हुआ। यमुनापार की इलाहाबाद में बैंक में जमकर हंगामा हुआ। लोगों को शांत करने के लिए होमगार्ड ने कई को लाठी मार दी। इससे लोग आक्रोशित हो गए और बैंक का बोर्ड फाड़ दिया। पुलिस ने स्थिति को संभाला। हाथरस रोड स्थित केनरा बैंक में अंदर घुसने के दौरान भगदड़ मचने से महिलाओं सहित छह घायल हुए। एसबीआई छीपीटोला में महिला और एक युवती में जमकर चप्पल चलीं। कई और बैंकों के बाहर हंगामा होता रहा। 
विज्ञापन

कालिंदी विहार स्थित इलाहाबाद बैंक में सुबह से ही लोगों की लंबी लाइन लगने लगी थी। सुबह कर्मचारी आए। उन्होंने शटर खोल लिया। बैंक कर्मियों के साथ ही 8-10 अन्य लोग और पुलिस कर्मी भी बैंक में जाने लगे। यह देखकर लोग भड़क गए। लोगों ने आरोप लगाया कि बैंक कर्मी नोट बदलने के लिए लोगों को सेटिंग से ले जा रहे हैं। तकरीबन एक घंटे बाद लोग अंदर से रुपये लेकर निकलने लगे। यह देखकर लोग भड़क गए। उक्त लोगों को घेर लिया और हंगामा करने लगे। 
विज्ञापन

इस पर बैंक में तैनात होमगार्ड ने लाठी चलाना शुरू कर दिया। कई महिलाओं को लाठी मारी। इस दौरान कुछ युवकों ने महिलाओं के ऊपर मिट्टी फेंकना शुरू कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। गुस्साए दो युवकों ने डंडे से बैंक का बोर्ड भी फाड़ दिया। बाद में थाने की फोर्स ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, दो दिन पहले भी हंगामा हुआ था। 
कुछ यही हाल हाथरस रोड स्थित केनरा बैंक की शाखा पर तड़के चार बजे से ही लोगों ने नोट बदलने और जमा करने के लिए लाइन लगाना शुरू कर दिया। तब तक पुलिस भी नहीं आई थी। सुबह 10:15 बजे बैंक कर्मियों ने गेट खोलकर लोगों को अंदर लेने का प्रयास किया तो भगदड़ मच गई। लोग अंदर जाने के लिए आपस में भिड़ गए। इसमें बुजुर्ग और महिलाएं गिर पड़े और एक के ऊपर एक गिरे। कई शटर से टकराकर घायल हो गए। इससे चीखपुकार मच गई। आसपास खड़े लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभाला। 
भगदड़ में गिरने से पांच महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। इनमें सुखदेवी (टेढ़ी बगिया), राजकुमार (सुदामापुरी), ममता (चंदन नगर), निर्मला देवी (विद्या पुरम), संगीता (जीवन नगर) और नरेंद्र (भगवती बाग) घायल हो गए। हालांकि वह रुपयों के चक्कर में घायल हालत में ही लाइन में ही लगी रहीं। 
छीपीटोला स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के अंदर दोपहर में रुपये बदलने आईं एक महिला और युवती में जमकर मारपीट हुई। एक ने दूसरी को चप्पलों से पीटा। महिला ने भी युवती की पिटाई लगाई। इससे अफरातफरी मच गई। बैंक के गार्ड ने किसी तरह उन्हें अलग किया। 
लाइन में लगी महिला से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े 
इलाहाबाद बैंक में ही एक महिला के साथ युवक ने छेड़छाड़ कर दी। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इस पर महिलाओं ने एक युवक को पकड़ लिया। इस पर उसकी चप्पलों से धुनाई लगाई। उसके साथ बचाने आए युवकों को भी जमकर पीटा। उधर, छेड़छाड़ की शिकार महिला को बैंक के अंदर जाने दिया गया। महिलाओं का आरोप है कि लाइन में लगने के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ की जाती है। मगर, पुलिस का कोई ध्यान नहीं है। महिलाओं के लिए अलग से लाइन भी नहीं लगवाई जाती है। 
चप्पल भी छोड़कर गए 
केनरा बैंक में भगदड़ के दौरान लोगों की चप्पल तक उतर गईं। घायल लोग तो चप्पलों को पहने बगैर ही चले गए। पुलिस ने चप्पलों को हटाया। 
महिला के कुंडल  छीने
हाथरस रोड स्थित केनरा बैंक के बाहर लाइन में भगदड़ मचने के दौरान एक महिला के कुंडल तोड़ लिए गए। इससे महिला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मगर, पुलिस ने भी उसकी कुछ नहीं सुनी। 

यहां भी हुईं घटनाएं 
दोपहर : 12:30 बजे, एसबीआई कलक्ट्रेट 
भारतीय स्टेट बैंक की कलक्ट्रेट स्थित शाखा में एक व्यक्ति का बैंक कर्मियों से विवाद हो गया। उसने हंगामा कर दिया। इस पर बाहर खड़े लोग भी आक्रोशित हो गए। बाद में उसे पुलिस बुलाकर बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद लोगों ने हंगामा किया। बैंक का शटर बंद कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो सका। 

दोपहर दो बजे, बिजलीघर पोस्ट आफिस  
बिजलीघर स्थित पोस्ट आफिस पर रुपये बदलने आए लोगों में लाइन में लगने को लेकर मारपीट हो गई। सूचना पर रकाबगंज की फोर्स पहुंच गई। 

दोपहर : 2:30 बजे, इंडियन ओवरसीज बैंक 
सदर के सुरक्षा विहार स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में लाइन में लगने को लेकर ग्राहक भिड़ गए। उनमें गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई।  

दोपहर : तीन बजे, पंजाब नेशनल बैंक 
लोहामंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में भी घंटों से लाइन में लगे लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस के आने पर मामला शांत हो सका। 

दोपहर: तीन बजे, इंडियन ओवरसीज बैंक 
फतेहाबाद रोड स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में भी हंगामा हुआ। लोगों ने आरोप लगाया कि बैंक कर्मी रुपये नहीं बदल रहे हैं। इस पर लोग आक्रोशित हो गए। वह आग लगाने की बात कहने लगा। इस पर फोर्स बुला ली गई। 

नुनिहाई में बैंक के दो गेट 
नुनिहाई स्थित एक बैंक के बाहर लाइन में लगे लोगों ने आरोप लगाया कि बैंक के दो गेट हैं। पिछले गेट से उन लोगों को एंट्री मिलती है, जो कि सेटिंग से आते हैं। उन्हें चुपचाप कर्मचारी रुपये देने के बाद पीछे के रास्ते से निकाल देते हैं। 


मैनेजर और क्लर्क कर रहे काम, अन्य की मौज
ट्रांस यमुना कालोनी स्थित बैंक आफ इंडिया के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी। इसकी वजह बताई गई कि बैंक मैनेजर और एक क्लर्क ही रुपये बदलने और जमा करने का काम कर रहे हैं। अन्य कर्मचारियों का कोई सहयोग नहीं है। 


लाइन में लगे युवक की जेब से 50 हजार पार 
नगला किशन लाल स्थित रानी विहार निवासी हरेशचंद्र गौतम मंगलवार को हाथरस रोड स्थित केनरा बैंक में रुपये जमा करने आया था। जेब में 50 हजार रुपये रखे थे। लाइन में लगने के दौरान उसकी जेब काटकर रुपये चोरी कर लिए गए। 


बैंकों के बाहर सेटिंग का खेल
बैंकों के बाहर सेटिंग का खेल भी शुरू हो गया है। यमुनापार की कई बैंकों में युवक बाहर खड़े रहते हैं। वह रुपये बदलने से लेकर नए नोट लाने तक का काम करते हैं। लोग उन्हें रुपये और आईडी देकर चले जाते हैं। इसके बदले में वह फीस वसूलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed