फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cash-mobile robbed from farmer by sitting in car on the pretext of lift

लढि6फ्ट के बहाने कार में बैठाकर किसान से लूटी नकदी मोबाइल

Mon, 13 Jun 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Cash-mobile robbed from farmer by sitting in car on the pretext of lift
दन्नाहार। गांव भटानी निवासी किसान सोमवार की सुबह दिल्ली से मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर उतरा। करहल चौराहा पर कार सवार लोगों ने लिफ्ट के बहाने गाड़ी में बैठा लिया। कुछ दूर जाकर किसान से 8500 की नकदी और मोबाइल लूट कर उसे खर्रा पुल के पास फेंक कर भाग गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

रत्नेश कुमार किसी काम से दिल्ली गया था। सोमवार की सुबह कालिंद्री एक्सप्रेस से मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर उतरा। पैदल ही एक रिश्तेदार को करहल चौराहा पर छोड़ा और वाहन का इंतजार करने लगा। इसी दौरान एक कार पास आकर रुकी। चालक ने रत्नेश से पूछा कहां जाएंग, रत्नेश ने दन्नाहार बताया तो चालक ने कहा कि वह उन्हें छोड़ देगा। रत्नेश कार में बैठ गया, उसमें पहले से ही चार लोग बैठे हुए थे। कुछ दूर जाकर कार में बैठे लोगों से चालक ने अपने रुपये एक लिफाफे में रखने की बात कही। रत्नेश ने विरोध किया तो लोगों ने उसके गले में अंगौछा कस दिया। जेब में रखी 8500 रुपये की नकदी और मोबाइल लूटकर उसे खर्रा पुल के पास फेंक कर शहर की ओर भाग गए। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने इस संबंध में तहरीर न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed