{"_id":"61535bd58ebc3e09012909e6","slug":"cash-jewelery-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-ladder-of-the-house-agra-news-agr5093722131","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की सीढ़ी का ताला तोड़कर नकदी, जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर की सीढ़ी का ताला तोड़कर नकदी, जेवर चोरी
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरौदा में सोमवार की रात सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर घुसे चोर परचून दुकानदार के घर से 60 हजार रुपये और जेवर चोरी कर ले गए। घर के बाहरी हिस्से में सो रहे परिजनों को घटना की जानकारी सुबह जागने पर हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
ग्राम सिकरौदा निवासी श्री भगवान सिंघल की गांव में ही परचून की दुकान है। उसने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात वह और परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहरी हिस्से में सो रहे थे। रात में घर के बगल से आए चोर सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर भीतर घुस गए।
कमरे में रखे बक्सों व अलमारी के ताले तोड़कर 60 हजार रुपये, सोने का हार पेंडल. दो झुमके, चार चूड़िया, चार अंगूठी, चांदी की पायजेब आदि जेवर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह ताले टूटे और कीमती सामान, रुपये गायब और अन्य सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
सिगरौदा गांव के लोगों ने बताया कि रात में बिजली की कटौती हो जाती है। इससे गांव अंधूरे में डूब जाता है। इसी अंधेरे के कारण चोरी की घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने रात कटौती पर आक्रोश जताता है। इसे बंद किए जाने की मांग की है।