{"_id":"69b040497b47523499035598","slug":"cash-and-jwellery-stolen-from-ambulance-driver-house-in-agra-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एंबुलेंस चालक के घर में घुसे चोर, लाखों के माल पर किया हाथ साफ; सीसीटीवी कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एंबुलेंस चालक के घर में घुसे चोर, लाखों के माल पर किया हाथ साफ; सीसीटीवी कैमरे में कैद
Tue, 10 Mar 2026 09:47 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 10 Mar 2026 09:47 PM IST
सार
चोर छत से सीढ़ियों के रास्ते घर में घुस गया। अलमारी का ताला तोड़ दिया। चोर घर से करीब एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के श्याम नगर में चोरों ने एक एंबुलेंस चालक के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब परिवार वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया हुआ था। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।
श्याम नगर निवासी विनोद ने बताया कि वह 100 फीट मार्ग स्थित ओम वाटिका में अपने भतीजे के विवाह समारोह में परिवार सहित गए थे। इसी दौरान मौका पाकर चोर छत से सीढ़ियों के रास्ते घर में घुस गया। अलमारी का ताला तोड़ दिया। चोर घर से करीब एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है।
रात में जब परिवार वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी से नकदी और आभूषण गायब देखकर परिवार के होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।