फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cash and jewelry worth lakhs stolen from retired soldier's house

Agra News: रिटायर्ड फौजी के घर से लाखों के नकदी-जेवर चोरी

Thu, 01 Oct 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 01 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry worth lakhs stolen from retired soldier's house
बाह: एक्जॉस्ट फैन होल के रास्ते घर में घुसे चोरों ने लाखों के नगदी जेवर किए चोरी - फोटो : Archive
बाह। जरार में बिजली घर रोड पर मंगलवार आधी रात को दीवार में एक्जॉस्ट फैन होल के रास्ते घुसे चाेरों ने रिटायर्ड फौजी मोहनलाल के घर से लाखों के नकदी-जेवर चोरी कर लिए। जांच में जुटी पुलिस चोरी की वारदात को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

हिंगोटखेडा गांव के पूर्व फौजी का जरार के बिजली घर रोड पर मकान है। मोहनलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया मंगलवार रात 9 बजे करीब वह गांव गये थे। घर पर पुत्रवधू ममता अपनी बेटी के साथ मौजूद थी। उन्होंने बताया रात 12 बजे करीब दीवार में एक्जॉस्ट फैन होल के रास्ते चोर घर में घुसे। दोनों बक्से खंगाल कर लाखों के नकदी-जेवर चोरी कर ले गये। खटपट की आवाज पर जागी ममता घर का शटर खोल कर बाहर आई और शोर मचाया। 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। देर रात पहुंचे मोहनलाल घर के अंदर का नजारा देख कर हैरान रह गये। उन्होंने बताया चोर लाखों का कैश ले गये हैं। उनकी पुत्रवधू ममता ने बताया घर पर रखे सभी जेवर चोरी हो गये। इधर, जांच में जुटी बाह पुलिस चोरी की वारदात को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


- चोर करीब 7 फीट ऊंचे एक्जॉस्ट फैन होल के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए। होल की कुछ ईंटें उखड़ी भी दिख रही हैं, लेकिन इतनी ऊंचाई के होल के रास्ते चोर गये कैसे, यह सवाल उठ रहा है। यदि चोर शटर के रास्ते गए, तो पुत्रवधू को दिखे क्यों नहीं, सवालों के जरिए कड़ियां जोड़ रही पुलिस के गले चोरी की वारदात नहीं उतर रही है। फिर भी पुलिस तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जरार में चोरी की सूचना पर बाह पुलिस मौके पर रात में ही पहुंच गई थी। वारदात संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी।- जितेंद्र कुमार, एसीपी बाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed