फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case registered in shooting incident

युवक को गोली मारने के मामले में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 08 Nov 2022 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
Case registered in shooting incident
कासगंज। शहर के शीतला पैलेस के निकट एक सप्ताह पूर्व युवक को गोली मारने की घटना में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि गाली देने से मना करने पर युवक के सीने में दो बदमाशों ने गोली मार दी।
विज्ञापन

चित्रगुुप्त कालोनी निवासी आर्यन पुत्र आशाराम 2 नवंबर को सांय लगभग 7 बजे अपनी बाइक से आ रहे थे। तभी दो अज्ञात बदमाश बाइक पर आए और उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद गाली गलौज शुरू कर दी। जब उसने गाली देने से मना किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। इसके बाद बदमाश हवाई फायर करते हुए मौके से भाग गए। उसे अशोक नगर अस्पताल ले जाया गया था। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर किया गया था। परिजन उसे ट्रामा सेंटर ले गए , जहां आपरेशन कर उसके सीने में लगी गोली निकाली गई। उसके पिता ने मामले की तहरीर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed