फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   case registered against wife of young man who committed suicide by jumping in front of train in Agra

Agra News: पत्नी से झगड़े के बाद ट्रेन के आगे कूदा पति, हो गई मौत; आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

Mon, 24 Jul 2023 10:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 10:58 PM IST
सार

आगरा में पत्नी से झगड़े के बाद पति ट्रेन के आगे कूद गया। इससे उसकी मौत हो गई। घर वालों ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
case registered against wife of young man who committed suicide by jumping in front of train in Agra
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पिता ने उसकी पत्नी और मायके वालों पर बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। वहीं पत्नी का आरोप है कि परिजन की मारपीट से क्षुब्ध होकर पति ने खुदकुशी की है।

विज्ञापन


घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के अरसेना गांव की है। गांव निवासी रूप सिंह की शादी डीग, भरतपुर निवासी मीरा देवी के साथ हुई थी। रूप सिंह ने शनिवार की रात को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पिता मोतीलाल ने पुलिस को बताया कि बहू मारपीट करती थी। उसके मायके वाले फोन पर जेल भिजवाने की धमकी देते थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- VIDEO: MP के बाद आगरा में पेशाब कांड, लहूलुहान युवक के मुंह पर दबंग ने पहले किया पेशाब...फिर पकड़वाए पैर
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बहू ने शनिवार की रात को रूप सिंह से झगड़ा किया। खुद को धारदार चीज से घायल कर लिया। भूसे की बुर्जी और पलंग में आग लगा दी। इससे रूप सिंह तनाव में आ गया और उसने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। वहीं, मीरा का आरोप है कि ससुराल वाले पति और उसके साथ मारपीट करते थे। उसने जून में ससुराल वालों के विरुद्ध मारपीट का केस सिकंदरा थाने में दर्ज कराया था। 

यह भी पढ़ेंः- शादी का शौकीन: दूसरी पत्नी के सामने युवक ने रखा तीसरे विवाह का प्रस्ताव, जेठ की भी एंट्री; मचा बवाल

आरोप है कि ससुराल वालों ने 22 जून को उसे और पति को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा आनंद कुमार शाही ने बताया कि मोतीलाल की तहरीर पर मीरा देवी और उसके परिजन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed