{"_id":"6623fa82684d786a47073859","slug":"case-registered-against-delhi-university-professor-for-violating-code-of-conduct-in-agra-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elections: दिल्ली विवि के प्रोफेसर ने आगरा में किया आचार संहिता का उल्लंघन, मुकदमा दर्ज; की राजनीतिक बयानबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Elections: दिल्ली विवि के प्रोफेसर ने आगरा में किया आचार संहिता का उल्लंघन, मुकदमा दर्ज; की राजनीतिक बयानबाजी
Sat, 20 Apr 2024 11:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 20 Apr 2024 11:33 PM IST
सार
Lok Sabha Elections: राजनीतिक बयानबाजी करके दिल्ली विवि के प्रोफेसर ने आगरा में आचार संहिता का उल्लंघन किया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में भीमनगरी के मंच से राजनीतिक भाषण देना दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर लक्ष्मण सिंह यादव को भारी पड़ गया। उनके विरुद्ध भीमनगरी आयोजन समिति के अध्यक्ष ने ही केस दर्ज कराया है। कमेटी ने उन्हें बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित किया था।
विज्ञापन
देवरी रोड स्थित नंदपुरा में 15 अप्रैल को भीमनगरी का आयोजन किया गया था। इसमें पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और दिल्ली के प्रोफेसर लक्ष्मण सिंह यादव को आमंत्रित किया गया था। मंच पर मौर्य के भाषण के बारे में छावनी के विधायक डॉ. जीएस धर्मेश से विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
अब भीमनगरी के अध्यक्ष मुकेश कुमार कल्याण ने प्रोफेसर के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का केस लिखाया है। इसमें कहा गया है कि उन्होंने सभी मेहमानों को अवगत कराया था कि यह सामाजिक कार्यक्रम है। आचार संहिता लगी है। राजनीतिक बयानबाजी नहीं करें। इसके बाद भी लक्ष्मण सिंह ने राजनीतिक भाषण दिया।
विज्ञापन
सदर के एसीपी पीयूषकांत राय ने बताया कि बिना अनुमति लिए सार्वजनिक मंच से राजनीतिक भाषण देने पर आयोजकों ने केस दर्ज कराया है। इसकी जांच की जा रही है।