फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case registered against Collectorate Bar President in case of murder of son-in-law in Agra

Agra: दामाद की हत्या में कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष पर केस दर्ज, गला घोंटने से मौत का हुआ खुलासा

Thu, 19 Oct 2023 07:59 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Oct 2023 07:59 AM IST
सार

आगरा में दामाद की हत्या के मामले में कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से युवक की मौत होने का खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
Case registered against Collectorate Bar President in case of murder of son-in-law in Agra
थाना ताजगंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शमसाबाद मार्ग स्थित रामरघु एग्जॉटिका में 12 अक्तूबर को बैंक मैनेजर सचिन उपाध्याय की गला घोंटकर हत्या हुई थी। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस को आत्महत्या की सूचना दी गई थी। मामले में थाना ताजगंज में हत्या का केस दर्ज कराया गया है। इसमें ससुर बिजेंद्र रावत (कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष), मृतक की पत्नी और साले को नामजद किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


टीकतपुरा, थाना मंसुखपुरा निवासी केशव देव शर्मा ने केस दर्ज कराया है। बताया कि बेटे सचिन की शादी 2015 में बालूगंज निवासी बिजेंद्र रावत की बेटी प्रियंका उर्फ मोना के साथ हुई थी। तब सचिन गुजरात की बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर था। वहां सचिन से प्रियंका झगड़ा करती थी। बेटा शमसाबाद स्थित बैंक की शाखा में तैनात हुआ तो 2020 में दोनों रामरघु में रहने लगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: एक बोरी अनाज चुराने पर तालिबानी सजा, युवक को पेड़ से बांधकर बरसाए लात-घूंसे और थप्पड़; वीडियो भी बनाया
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन ने सितंबर में भाई गौरव के नाम से पेट्रोल पंप के लिए आवेदन किया तो बहू ने सचिन से झगड़ा किया। 11 को सचिन घर आया। सारी बात बताई। 10 बजे साले कृष्णा रावत ने फोन करके सचिन और प्रियंका के बीच झगड़े की जानकारी दी। 

उन्होंने फोन मिलाया तो स्विच ऑफ था। 12 की शाम को विजेंद्र रावत ने फोन कर सचिन के मौत की जानकारी दी। जब वह घर पहुंचे तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उन्होंने सचिन की हत्या का आरोप पुत्रवधू प्रियंका, ससुर बिजेंद्र रावत, साले कृष्णा रावत और एक अज्ञात पर लगाया।

डॉक्टर के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि डॉक्टर के पैनल से शव को पोस्टमार्टम और वीडियोग्राफी कराई गई। गला घोंटने से दम घुटना आया है। छह चोट के निशान भी हैं। इनमें हल्के जले के भी हैं। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

बहू ने लगाए उत्पीड़न के आरोप

उधर, बहू प्रियंका ने भी ससुरालियों पर आरोप लगाया है। महिला थाना में ससुर केशव देव शर्मा, सास राजेश्वरी, देवर गौरव, देवरानी गौरी और अज्ञात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट आदि में केस दर्ज कराया। आरोप लगाया कि ससुराली दो करोड़ की मांग कर रहे थे। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: फतेहपुर सीकरी स्मारक पर अमेरिकी महिला पर्यटक से अभद्रता, बस कंडक्टर पर आरोप; कार्रवाई की मांग

रकम नहीं देने पर उत्पीड़न कर रहे। पति पर भी अवैध तरीके से लोन दिलाने का दबाव डाल रहे थे। पति की मौत पर जब वो ससुराल गई तो ससुरालियों ने अभद्रता की। फर्जी तरीके से ससुरालियों ने केस लिखा दिया। उनके पास सभी साक्ष्य मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed