फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case registered against city mufti for holding meeting in Jama Masjid in Agra

Agra: जामा मस्जिद में सभा करने पर शहर मुफ्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप

Mon, 02 Oct 2023 09:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Oct 2023 09:50 PM IST
सार

आगरा में जामा मस्जिद में सभा करने पर शहर मुफ्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन पर गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप है।

विज्ञापन
Case registered against city mufti for holding meeting in Jama Masjid in Agra
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ताजनगरी आगरा के बिजलीघर स्थित शाही जामा मस्जिद में रविवार को सभा करने पर हुए विवाद में शहर मुफ्ती अब्दुल खुबैब रूमी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के केयर टेकर अरशद ने एफआईआर में शहर मुफ्ती, उनके दो बेटों (नाम अज्ञात), बिलाल, अली शान, असलम और 50-60 अन्य को आरोपी बनाया गया है। शहर मुफ्ती पर जामा मस्जिद परिसर में गैरकानूनी तरीके से लोगों को एकत्रित कर सभा करने, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप है। मंटोला थाने में धारा 149, 504 व 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


शाही जामा मस्जिद में रविवार की दोपहर शहर मुफ्ती अब्दुल खुबैब और कमेटी के पदाधिकारियों में विवाद हो गया था। शहर मुफ्ती जामा मस्जिद पहुंचे थे। उनके समर्थकों का कहना था कि वह परिसर में स्थित अपने कार्यालय में बैठकर समाज के लोगों के मजहबी मामलात शरीयत की रोशनी में सुलझाते हैं। मुफ्ती से अपने मसलों पर बातचीत करने के लिए 40-50 लोग परिसर में एकत्रित थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: आधी रात को बिस्तर पर पत्नी ने कह दी ऐसी बात...हताश पति ने उठाया खौफनाक कदम, दृश्य देख चीख पड़े घरवाले
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर मुफ्ती का आरोप था कि कमेटी के लोगों ने उन्हें दफ्तर से हटाने को कहा। अभद्रता और खींचतान की। वहीं, शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने शहर मुफ्ती पर आरोप लगाया कि वह रविवार को तकरीर करने की नई परंपरा शुरू कर रहे थे। इसका विराेध किया गया था। वर्ष 1986 में तकरीर को लेकर विवाद होने पर यह परंपरा बंद कर दी गई थी।


यह भी पढ़ेंः- UP: एक ही चारपाई पर सोये थे लिव इन में रह रहे महिला-पुरुष, सुबह इस हाल में मिले दोनों के शव; देखकर कांप गई रूह

मुकदमा इंतजामिया कमेटी में जामा मस्जिद के केयर टेकर अरशद ने दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि शहर मुफ्ती और उनके साथ आए बिलाल, अली शान, असलम आदि लोगों को रोकने का प्रयास किया। मुफ्ती के लोगों ने उनसे गाली-गलौज, धक्का-मुक्की की और धमकी दी। शहर मुफ्ती ने भी थाने में तहरीर दी थी, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

की जा रही है जांच 

शाही जामा मस्जिद में नई परंपरा शुरू करने को लेकर कमेटी के पदाधिकारी की ओर से शहर मुफ्ती व उनके समर्थकों के विरुद्ध से तहरीर दी गई थी। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  -आरके सिंह, एसीपी-छत्ता सर्किल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed