{"_id":"66a1d2ccdfb76c4ff903b4d7","slug":"case-registered-against-accused-for-misdeeds-with-woman-after-giving-her-alcohol-in-agra-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शराब पिलाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, होश आने पर पहुंची थाने; केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शराब पिलाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, होश आने पर पहुंची थाने; केस दर्ज
Thu, 25 Jul 2024 12:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:58 PM IST
सार
ताजनगरी में शराब पिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। होश आने पर पीड़िता थाने पहुंची और तहरीर दी। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
woman crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में किराये के कमरे में रहने वाली एक महिला को एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक के बहाने से शराब पिला दी। नशे की हालत में उसे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
निबोहरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला शमसाबाद क्षेत्र में किराये के कमरे में रहती है। पीड़िता का आरोप है कि वह मंगलवार को अपने परिचित के घर गई थी। बताया कि वहां पड़ोसी गांव का सूरज ने उसे कोल्ड ड्रिंक के बहाने शराब पिला दी। इससे वह अपने होश में नहीं रही।
विज्ञापन
आरोप है कि सूरज उसे कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बुधवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन