फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   case of murder of young man has come to light in Agra on suspicion of illicit relations

अवैध संबंध के शक में हत्याः हॉस्टल जाने को निकला था, CCTV में महिला के घर से भागते दिखा, पेड़ पर लटका मिला शव

Sun, 05 Mar 2023 09:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Mar 2023 09:02 PM IST
सार

आगरा में अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या से पहले महिला के घर से भागते हुए मृतक का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
case of murder of young man has come to light in Agra on suspicion of illicit relations
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में युवक का शव फंदे पर लटकता मिला था। अब मामले में नया मोड़ सामने आ गया है। मामला आत्महत्या से हत्या की तरफ बढ़ गया है। परिजन ने अवैध संबंध के शक में हत्या करने की बात कही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


घटना कागारौल थाना क्षेत्र के नगला नगा गांव की है। यहां रविवार की शाम संदीप के परिजन थाना पहुंचे। उन्होंने बेटे की हत्या करके शव टांगने की बात कही। उन्होंने नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी। साथ ही हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही। 

विज्ञापन

अनशन पर बैठने की चेतावनी

इस पर आक्रोशित परिजन और ग्रामीण थाने के सामने सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने अनशन पर बैठने की चेतावनी दी। मामला बढ़ता देख पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की बात कही। इस पर पिता फाल सिंह ने थाने में दो महिलाओं समेत तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला से फोन पर होती थी बातचीत

पिता फाल सिंह ने बताया कि बेटे का आरोपियों के घर आना जाना था। कुछ बाहरी लोगों से पता चला है कि घर की एक महिला से उसकी फोन पर भी बातचीत होती थी। वह अपनी बातों में मेरे बेटे को बहलाए थी। घटना वाले दिन उसी ने बेटे को घर बुलाया था। मौत होने के कुछ देर पहले का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें बेटा आरोपियों के घर से निकलते दिख रहा है। शायद वह इनसे बचकर भाग रहा था। लेकिन इन लोगों ने उसे घेर कर पकड़ा और हत्या कर दी।

हॉस्टल जाने की बात कहकर घर से निकला था

बताया है कि शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे संदीप हॉस्टल जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसे थोड़ी देर में वापस आना था। लेकिन, वह घर से नहीं लौटा। बताया कि मुझे शक है कि हॉस्टल जाने से पहले महिला ने ही फोन करके बेटे को बुलाया होगा। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। संदीप की घड़ी और मोबाइल भी गायब हैं। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed