फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   case of molestation of girl receptionist in hospital by employee come to light in Agra

Agra: हॉस्पिटल में रिसेप्शनिस्ट युवती से छेड़छाड़, फिर घर पहुंचकर संचालक व कर्मी ने की फायरिंग; फैली दहशत

Wed, 18 Oct 2023 12:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Oct 2023 12:32 PM IST
सार

आगरा के शाहदरा स्थित हॉस्पिटल में रिसेप्शनिस्ट युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इसके बाद घर पहुंचकर संचालक व कर्मी ने फायरिंग की। इससे पीड़िता व परिवार दहशत में है। 

विज्ञापन
case of molestation of girl receptionist in hospital by employee come to light in Agra
crime news woman - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ताजनगरी आगरा के शाहदरा स्थित एक हॉस्पिटल में रिसेप्शनिस्ट युवती से सोमवार रात को कर्मचारी ने छेड़छाड़ की। उसका हाथ पकड़कर कार में ले जाने का प्रयास किया। वह किसी तरह हॉस्पिटल में घुसकर बच सकी। परिजन उसे लेकर आए। मंगलवार रात को हास्पिटल संचालक और कर्मचारी परिवार से बात करने उसके घर पहुंचे। यहां लोगों के हंगामा करने पर उन्होंने फायरिंग की और भाग गए। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन


घटना बीती रात तकरीबन नौ बजे की है। शाहदरा स्थित हॉस्पिटल में दस अक्तूबर को ट्रांस यमुना इलाके की रहने वाली एक युवती को नौकरी के लिए रखा गया था। युवती ने पुलिस को बताया कि सोमवार को हॉस्पिटल में संचालक के बेटे के जन्मदिन का कार्यक्रम था। इसी दौरान नशे में धुत कर्मचारी ने उसे रोक लिया। हाथ पकड़कर कार में ले जाने की कोशिश करने लगा। उसने मना किया। मगर, वो मानने को तैयार नहीं हुआ। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: छात्रा को अगवा किया...दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, घर में घुसकर की गंदी हरकतें; विरोध पर गर्म चिमटे से जलाया
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में वह ऑपरेशन थिएटर में चली गई और परिजन को बुलाया। पिता उसे घर ले गए। मंगलवार सुबह शिकायत करने हॉस्पिटल आए। तब आरोपी कर्मचारी नहीं था। हॉस्पिटल संचालक ने घर आकर बात करने के लिए कहा। रात में संचालक, कर्मचारी सहित चार लोग आए थे। इस दौरान मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। 


यह भी पढ़ेंः- बेरहम मां: बिना बताए की शादी...अब पांच माह के मासूम को झाड़ियों में फेंका; सामने आई चौंकाने वाली हकीकत

इस पर संचालक के साथ आए एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।  थानाध्यक्ष सुमनेश विकल ने बताया कि युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। परिजन से तहरीर देने के लिए कहा है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

दरोगा भी धमकाने लगा

कालोनी के लोगों ने आरोप लगाया कि घटना की जानकारी पर एक दरोगा पहुंचा। वह लोगों को ही धमकाने लगा। कहने लगा कि भीड़ घेरेगी तो फायरिंग तो करेंगे ही। इससे लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed