फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   case of molestation and assault of women at pool party has come to light in Agra

Agra: पूल पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़, मारपीट और बवाल; पुलिस ने पीड़ित को ही रातभर थाने में रखा

Sat, 22 Jun 2024 02:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Jun 2024 02:39 PM IST
सार

दयालबाग स्थित द ग्रैंड सेलिब्रेशन रिसॉर्ट में व्यापारी का परिवार डिनर के लिए गया था। शिकायत पर पीड़ित को ही थाने की हवालात में रखने और अभद्रता का आरोप पुलिस पर है। 

विज्ञापन
case of molestation and assault of women at pool party has come to light in Agra
Agra: पूल पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़, मारपीट और बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के दयालबाग स्थित द ग्रैंड सेलिब्रेशन रिसॉर्ट में बृहस्पतिवार की रात जमकर हंगामा हुआ। कमला नगर के एक व्यापारी का परिवार डिनर और पूल पार्टी के लिए वहां पहुंचा था। आरोप है कि वहां दूसरे पूल में 20 से 25 लड़के बर्थ-डे और शराब पार्टी कर रहे थे। महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगे, विरोध करने पर दबंगों ने परिवार के साथ मारपीट की और बवाल किया।

विज्ञापन


वाकया रात करीब 11 बजे का है। कमला नगर का एक व्यापारी परिवार द ग्रैंड सेलिब्रेशन रिसॉर्ट में गया था। परिवार में 6 महिलाएं, 6 पुरुष और 8 बच्चे थे। डिनर से पहले उन्होंने रिसॉर्ट में पूल बुक किया था। परिवार की महिलाएं, बच्चे व पुरुष नहा रहे थे। पूल के पास ही दूसरा पूल था। इसमें 20-25 लड़के बर्थ-डे और शराब पार्टी कर रहे थे।
विज्ञापन


व्यापारी का आरोप है कि नशे में धुत चार लड़कों ने महिलाओं पर फब्तियां कसीं। कुछ लड़के उनके पूल में कूद पड़े। कुछ महिलाओं का नहाते हुए वीडियो बनाने लगे। विरोध जताने पर मारपीट, छेड़खानी और बवाल करने लगे। रात लगभग 11.45 बजे 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। रात 12 बजे दो पुलिसकर्मी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी ने बताया कि 25 लड़कों के सामने पुलिसकर्मियों की बोलती बंद हो गई। उन लड़कों से पुलिस ने कुछ नहीं कहा। एक-एक कर सभी लड़के वहां से भागने लगे। अभय यादव नामक लड़के को परिवार के सदस्यों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया।

पुलिस महिलाओं सहित परिवार के सदस्यों को भी थाने ले आई। पीड़ित के भाई को ही पुलिस ने हवालात में डाल दिया। सुबह पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की। जिसके बाद शुक्रवार दोपहर 12 बजे पीड़ित को छोड़ा गया।

इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप

पीड़ित व्यापारी ने बताया कि रात में इंस्पेक्टर ने थाने में उनसे भी अभद्रता की। महिलाओं के बारे में गलत शब्द बोले। तहरीर भी खुद नहीं लिखने दी। बोल-बोल कर तहरीर लिखवाई। इस पर उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया। इसमें वह मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

केस दर्ज किया गया, होगी जांच

एसीपी सैयद अरीब अहमद ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस पर अभद्रता की शिकायत करने पर जांच कराई जाएगी। यदि ऐसा हुआ है तो कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed