फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   case of misdeeds woman after calling her on pretext of lending money has come to light in Agra

Agra: उधार देने के बहाने बुलाया... किया घिनौना काम, वीडियो भी बनाया; इलाज कराने के लिए थी पैसों की जरूरत

Wed, 28 Feb 2024 08:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 28 Feb 2024 08:38 PM IST
सार

आगरा में महिला को उधार देने के बहाने बुलाया फिर उसके साथ घिनौना काम किया। इसका वीडियो भी बनाया। उसे इलाज कराने के लिए पैसों की जरूरत थी। 

विज्ञापन
case of misdeeds woman after calling her on pretext of lending money has come to light in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में महिला को उधार रुपये देने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस दौरान आरोपी ने वीडियो भी बनाया। मामले का स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट दिनेश तिवारी ने संज्ञान लिया। उन्होंने शाहगंज निवासी यशेंद्र पाल सिंह व अन्य के विरुद्ध शाहगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


शाहगंज थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। कहा कि उसे अपना इलाज कराने के लिए कुछ रुपयों की जरूरत थी। एक सितंबर 2023 को वह रुपये लेने यशेंद्र के पास पहुंची। उसने तीन सितंबर को शाम 5 बजे बुलाया। जब वह आरोपी के घर पहुंची तो उसने 20 प्रतिशत ब्याज महीने लेने के लिए बोला। कुछ कम करने की कहने पर छेड़छाड़ करने लगा। 

विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर भगा दिया

उसने ब्याज माफ करने का वादा किया। पांच सितंबर 2023 को आरोपी ने फोन कर शास्त्रीपुरम स्थित एक फ्लैट में बुलाया। वह पति के साथ गई। मगर, पति का फोन आने पर वह वहां से चले गए। इसके बाद आरोपी ने जबरन दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। विरोध पर वायरल करने की धमकी देकर 19 हजार रुपये दिए और वहां से भगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed