{"_id":"6413584662f829af690c3376","slug":"case-filed-against-three-including-husband-in-case-of-death-of-married-woman-kasganj-news-c-25-1-92420-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विवाहिता की मौत के मामले में पति सहित तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विवाहिता की मौत के मामले में पति सहित तीन पर केस दर्ज
Thu, 16 Mar 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के गांव कुतुबपुर में विवाहिता की मौत के मामले में भाई पति सहित तीन ससुरालीजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। भाई ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जिससे विवाहिता ने आत्महत्या की है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरु की है।
क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी कालीचरन ने अपनी पुत्री कविता (22) की शादी मुकेश निवासी सुुहावली अकराबाद के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 29 नवंबर 2022 में की थी। भाई अभिषेक का आरोप है कि पति मुकेश व अन्य ससुरालीजन ससुर जवाहरलाल, सास पुष्पा दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल व सोने की चेन की मांग करने लगे। बार बार समझाने पर भी नहीं माने। उनके द्वारा प्रताड़ित करने पर उसकी बहन कविता मायके आ गई। ससुरालीजन की कहासुनी से तंग आकर उसने 20 नवंबर को फंदा से लटक कर आत्महत्या कर ली। भाई ने पुलिस से मामले की शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली।
कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।