फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against officers and employees of SBI in Agra after fake currency notes were found

UP: एसबीआई करेंसी चेस्ट में निकले दो-दो हजार के नकली नोट, अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध केस दर्ज

Thu, 06 Jun 2024 08:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Jun 2024 08:02 AM IST
सार

ताजनगरी में एसबीआई करेंसी चेस्ट में दो-दो हजार के नकली नोट निकले। आरबीआई ने अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Case filed against officers and employees of SBI in Agra after fake currency notes were found
आरबीआई (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की छीपीटोला शाखा करेंसी चेस्ट में दो-दो हजार रुपये के 11 नोट नकली निकले। नकली नोट जब भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पास पहुंचे, तब यह खुलासा हुआ। आरबीआई के दावा प्रबंधक ने इस मामले में बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


फरवरी 2024 में एसबीआई छीपीटोला से करेंसी चेस्ट आरबीआई को भेजा गया था। इसमें 22 हजार रुपये के नोट नकली निकले। दावा अनुभाग, आरबीआई प्रबंधक आईपीएस गहलोत ने इसकी सूचना 20 मई को पुलिस आयुक्त को भेजी। जिसके बाद रकाबगंज में केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन

सराफा फर्म की नकदी में मिले थे 13 नकली नोट

मई 2023 में कमला नगर के रहने वाले एक सराफा कारोबारी ने एसबीआई छीपीटोला बैंक में 2.85 करोड़ रुपये जमा कराए थे। जिनमें दो-दो हजार रुपये के नकली 13 नोट निकले थे। कारोबारी का बेटा पकड़ा गया था। इसके अलावा दिसंबर 2023 में संभल पुलिस ने 1.37 लाख रुपये के 500-500 रुपये के नकली नोट छापने वाला गैंग पकड़ा था। सात गिरफ्तार किए थे। इस गैंग के तार तब आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी से जुड़े मिले थे। गैंग प्रिंटर से नकली नोट छापता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
`w` `
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed