Agra News: कैफे कॉफी-डे में मैनेजर ने किया घपला, कंपनी के ऑडिट में खुला मामला
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया है। साक्ष्य संकलन करके कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद मार्ग स्थित कैफे कॉफी-डे के आउटलेट में मैनेजर ने घपला कर दिया। आरोप है कि उसने ग्राहकों से मिलने वाली रकम को अपने खाते में जमाकर कंपनी की रकम हड़प ली। नियमों का उल्लंघन किया। 10 लाख रुपये चौथ भी मांगी। साथ ही पुलिस से कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ झूठी शिकायत भी की।
ये है मामला
कैफे कॉफी-डे ग्लोबल लिमिटेड के अधिकृत सीनियर जनरल मैनेजर राहुल जैरथ ने मुकदमा दर्ज कराया है। लिखा है कि कंपनी के फतेहाबाद रोड स्थित आउटलेट पर 6 साल से धांधूपुरा निवासी अंकुर शर्मा सहायक कैफे मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। अंकुर शर्मा कंपनी की साख को क्षति पहुंचा रहे थे। आतंरिक ऑडिट में पता चला कि उन्होंने कंपनी में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की है। ग्राहकों से पैसा अपने निजी यूपीआई पर भुगतान कराया। बिना बिल के बिक्री की। कंपनी की सेल के करीब 1.22 लाख रुपये भी हड़प लिए।
भेजा गया था नोटिस
अंकुर को 6 अगस्त को नोटिस भेजा गया। ई-मेल से आउटलेट पर जाना प्रतिबंधित किया। इस पर अंकुर कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ ही सैलरी नहीं देने की शिकायत करने लगा। 6 सितंबर को रात में अंकुर आउटलेट पर पहुंचा। अधिकारी पहुंचे। कारण पूछने पर उसने 10 लाख रुपये चौथ की मांग की। न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस कारण कंपनी ने आउटलेट बंद कर दिया। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया है। साक्ष्य संकलन करके कार्रवाई की जाएगी।