फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against Lekhpal and Revenue Inspector of Kheragarh Tehsil in corruption case agra

Agra News: खेरागढ़ तहसील के लेखपाल और राजस्व निरीक्षक भ्रष्टाचार के मामले में फंसे, मुकदमा दर्ज

Tue, 13 Dec 2022 07:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Dec 2022 07:47 PM IST
सार

आगरा की खेरागढ़ तहसील में तैनात लेखपाल लोकेंद्र सिंह और राजस्व निरीक्षक दीपक सक्सैना के खिलाफ रिश्वत और सरकारी जमीनों के कागजातों में हेराफेरी के चलते थाना कागारौल में मुकदमा दर्ज हुआ है। ये मुकदमा खेरागढ़ तहसील के तहसीलदार ने दर्ज कराया है। इस मामले में कब्जा करने वाले दो लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
Case filed against Lekhpal and Revenue Inspector of Kheragarh Tehsil in corruption case agra
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

खेरागढ़ तहसील इन दिनों सुर्खियों में है। क्षेत्र में कार्यरत लेखपालों और राजस्व निरीक्षक पर तमाम तरह के आरोप लग रहे हैं, जिससे प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। दो लेखपाल, एक राजस्व निरीक्षक के अलावा दो अन्य पर हुई कार्रवाई से तहसील क्षेत्र में खलबली मच गई है। एसडीएम खेरागढ़ अनिल कुमार ने दोनों लेखपाल और राजस्व निरीक्षक का स्थानांतरण करते हुए मामले की जांच कर विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


पहला मामला थाना कागारौल क्षेत्र के गांव नगला घुरैला का है। विजयवीर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह ने बीते करीब दो माह पूर्व तत्कालीन एसएसपी आगरा प्रभाकर चौधरी के समक्ष पेश होकर शिकायत का प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें उन्होंने लेखपाल लोकेंद्र सिंह, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक दीपक सक्सेना और राजेश कुमार, विजय पाल सिंह पुत्रगण शिव सिंह पर एक विवादित जमीन पर कूटरचित सुनियोजित षड्यंत्र कर जमीन के दस्तावेज, अभिलेखों में छेड़छाड़ फेरबदल कर विपक्षियों को लाभ पहुंचाने के लिए तहसील खेरागढ़ में प्रस्तुत करने का आरोप लगाया। यहीं नहीं लेखपाल और राजस्व निरीक्षक पर एक लाख रुपए की रिश्वत मांगने का भी आरोप था। जिस पर मामले में एसएसपी आगरा ने मामले की जांच कराकर करवाई करने का आदेश दिया।
विज्ञापन



मामले में जांच पड़ताल हुई तो दस्तावेजों में फेरबदल करने का मामला सामने आया। जिस पर अपर पुलिस आयुक्त के आदेश पर लेखपाल लोकेंद्र सिंह क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक दीपक सक्सेना समेत राजेश कुमार, विजय पाल सिंह पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश हुआ। आलाधिकारियों के आदेश पर चारों के खिलाफ थाना कागारौल में एफआईआर दर्ज हुई। लेखपाल और राजस्व निरीक्षक पर एफआईआर दर्ज होने पर मामले को एसडीएम खेरागढ़ अनिल कुमार ने संज्ञान लेते हुए लेखपाल लोकेंद्र सिंह का स्थानांतरण और राजस्व निरीक्षक दीपक सक्सेना को ऑफिस से अटैच करते हुए दोनों के खिलाफ विभागीय जांच कर दंडतात्मक कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं दूसरा मामला रघुपुरा का है। छीतर प्रसाद पुत्र भूरी सिंह निवासी रघुपुरा ने विभिन्न माध्यमों के साथ सम्पूर्ण समाधान दिवस में विपक्षीगण हनीफ पुत्र उम्मेद सिंह द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया। जिसमें लेखपाल रामगोपाल ने जांच अख्या में बताया गया कि छीतर प्रसाद की जमीन पर कब्जा नहीं किया जा रहा बल्कि अपनी भूमि पर निर्माण किया जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद छीतर प्रसाद लगातार शिकायत करता रहा। जिसकी जांच तहसील प्रशासन ने अन्य टीम से कराई तो सामने आया कि सरकारी जमीन पर भी कब्जा करने का मामला निकला। जिस पर एसडीएम खेरागढ़ अनिल कुमार ने लेखपाल रामगोपाल पर तथ्यों को छिपाना, अधिकारियों को भ्रमित करना और सरकारी जमीन की शासकीय भूमि की क्षति होने पर उसके खिलाफ विभागीय जांच करने के लिए तहसीलदार खेरागढ़ को नामित किया है जिससे दंडात्मक कार्रवाई की जा सके।

लेखपाल और राजस्व निरीक्षक पर एफआईआर दर्ज होने से लेखपाल संघ हुआ लामबंद

लेखपाल लोकेंद्र सिंह और क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक दीपक सक्सेना पर एफआईआर दर्ज होने से लेखपाल संघ लामबंद हो गया है। उन्होंने मामले पर लेखपाल और राजस्व निरीक्षक का बिना पक्ष जाने उन पर निराधार एफआईआर दर्ज कर दी गई है। जिसका लेखपाल संघ खेरागढ़ पुरजोर विरोध करता है। मामले में दर्ज एफआईआर को दो दिवस में एकस्पंज करने का एसडीएम खेरागढ़ से अनुरोध किया है, अगर नहीं किया गया तो सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed