{"_id":"68edca5b5c44f4e63f00e1bb","slug":"case-filed-against-four-including-girl-for-minor-s-suicide-marriage-pressure-and-threats-alleged-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: शादी के लिए दबाव और फिर दी ऐसी धमकी...यमुना में मिली किशोरी की लाश, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: शादी के लिए दबाव और फिर दी ऐसी धमकी...यमुना में मिली किशोरी की लाश, पुलिस ने दर्ज किया केस
Tue, 14 Oct 2025 09:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 14 Oct 2025 09:28 AM IST
सार
आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के रहने वाली नाबालिग लड़की पर शादी के लिए दबाव डाला गया। इसके बाद उसे धमकियां दी गईं। इससे आहत होकर उसने अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ताजगंज क्षेत्र से लापता किशोर का शव यमुना में मिला था। इस मामले में परिजन ने एक युवती सहित 4 के खिलाफ बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है।
टीन का नगला, प्यारेलाल, ताजगंज निवासी सरोज देवी ने बताया कि 5 अक्तूबर को बेटे जतिन के लापता होने की जानकारी तोरा चाैकी पर दी थी। 7 अक्तूबर की सुबह 9:45 बजे पुलिस ने फोन पर बताया कि गढ़ी बंकस के पास यमुना में एक शव मिला है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर बेटे जतिन की पहचान की। शव क्षत-विक्षत अवस्था में था। इस कारण कान की बाली, कपड़े और सीधे हाथ पर लिखे नाम से उसे पहचाना गया।
आरोप लगाया कि जतिन के प्रेम संबंध एक युवती से चल रहे थे। बेटा नाबालिग था। इस कारण युवती को समझाया। कहा कि वह बेटे की शादी नहीं कर सकते। मगर युवती के परिजन धमकी देने लगे। शादी नहीं करने पर पांच लाख रुपये की मांग की। इस बारे में युवती और उसके परिजन को उनके घर जाकर समझाया। मगर वो धमकाते रहे। इससे भयभीत होकर बेटे ने आत्महत्या कर ली। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।