फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against four for occupying shop

Agra News: दुकान पर कब्जे के मामले में चार पर केस दर्ज

Tue, 15 Apr 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 15 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four for occupying shop
सोरोंजी। वराह मंदिर ट्रस्ट की दुकान के एक किरायेदार की दुकान पर पिछले माह तीर्थनगरी के चार आरोपियों ने दुकान का ताला तोडकऱ दुकानदार का सामान चोरी कर लिया और दुकान का गेट तोडकऱ शटर लगवाकर अपने ताले डाल दिए। इस मामले में ट्रस्ट की किराएदार दुकान स्वामी महिला मुन्नी देवी ने सोरोंजी कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मंगलवार को चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और एसडीएम के आदेश पर दुकान सील करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

पीडि़ता मुन्नी देवी ने बताया कि वह 1966 से ट्रस्ट की किरायेदार हैं और इसको लेकर उनके व ट्रस्ट के बीच न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। इस दुकान में उनके पुत्र अनुभव व प्रशांत गंगाजली का कारोबार करते हैं। जब दोनों भाई बाहर घूमने गए थे तभी 22 मार्च की रात राहुल शर्मा, सुदर्शन शर्मा, सोनू त्रिगुणायत, रोहित उर्फ भोला निवासी मोहल्ला चक्रतीर्थ ने दुकान के ताले तोडकऱ सारा सामान चोरी कर लिया ओर अपना शटर लगाकर ताले डालकर कब्जा कर लिया। मुन्नी देवी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें धमकी दी। मुन्नी देवी ने पुलिस से शिकायत की। मंगलवार को पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और दुकान सील करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed