फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against five people including fake fertilizer sellers

Agra News: नकली खाद विक्रेताओं सहित पांच पर केस दर्ज

Fri, 26 Sep 2025 04:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 26 Sep 2025 04:28 AM IST
सार

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र में नकली डीएपी खाद मिलने पर पांच विक्रेताओं के खिलाफ केस दर्ज हुआ। छापेमारी में 161 पैकेट नकली डीएपी बरामद किए गए। एक आरोपी को थाने से जमानत मिल गई।

विज्ञापन
Case filed against five people including fake fertilizer sellers

विस्तार

मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में मंगलवार को छापेमारी के दौरान नकली डीएपी पकडे़ जाने के मामले में खाद विक्रेताओं सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पकडे़ गए एक आरोपी को थाने से जमानत दे दी गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अंजनी कुमार के निर्देश पर मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी अविशांक चौहान ने गांव वीरमपुर स्थित एक दुकान पर छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ सहायक गौरव शाक्य और नायब तहसीलदार भोगांव रोहित यादव भी मौजूद थे। मौके से मिनी ट्रक में नकली डीएपी के 45 पैकेट, ट्रैक्टर में 16 पैकेट बरामद हुए थे। मौके पर चालक सुनील निवासी मथुरा साथी राघवेंद्र निवासी टिकसुरी, दिवस खाद भंडार संचालक दिवस व अन्य मौके पर मिले थे। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने वीरपुर निवासी राजवीर की दुकान से 100 पैकेट नकली डीएपी बरामद की थी। जब्त की गई नकली डीएपी को थाना पुलिस की सुपुदर्गी में दे दिया गया था। जिला कृषि
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि दुकान का कार्यालय से कोई लाइसेंस निर्गत नहीं था। बुधवार को थानाध्यक्ष ने पकडे़ गए एक आरोपी को थाने से छोड़ दिया। चार नामजद सहित पांच के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed