फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against chairman of Islamia Local Agency in Agra

Agra: आगरा की जामा मस्जिद के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार को धमकी देने का आरोप

Sat, 04 Jun 2022 03:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Jun 2022 03:39 PM IST
सार

आगरा में इस्लामिया लोकल एजेंसी के चेयरमैन और शाही जामा मस्जिद के मुतवल्ली जाहिद कुरैशी के खिलाफ थाना मंटोला में मुकदमा दर्ज किया गया है।
 

विज्ञापन
Case filed against chairman of Islamia Local Agency in Agra
अधिवक्ता ने वृंदावन कोतवाली में भी दी तहरीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह को आगरा जामा मस्जिद मंटोला के अध्यक्ष जाहिद कुरैशी ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी के बाद आगरा के मंटोला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। महेंद्र प्रताप सिंह ने वृंदावन में भी तहरीर दी है। पुलिस ने जीडी में तस्करा डाल दिया है। इधर, महेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की है। 

विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए न्यायालय के याची अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह के मोबाइल पर आए दो ऑडियो में आगरा जामा मस्जिद मंटोला के अध्यक्ष जाहिद कुरैशी ने जान से मारने की धमकी दी है। इस ऑडियो में धमकी भरे लहजे में कुरैशी ने कहा है आगरा जामा मस्जिद की खोदाई करवाने के लिए जगह-जगह प्रार्थनापत्र देने वाले महेंद्र प्रताप अगर जामा मस्जिद पहुंचता है, तो उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे। जामा मस्जिद को खोदने के लिए मुस्लिमों की लाश के ऊपर से गुजरना होगा। 

विज्ञापन

आगरा के थाना मंटोला में मुकदमा दर्ज 

ऑडियो वायरल होने के बाद मंटोला थानाध्यक्ष सुमित कुमार नागर ने जाहिद उर्फ पप्पू के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करवाया है। धमकी मिलने के बाद शनिवार को वृंदावन कोतवाली पहुंचे अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने तहरीर देकर आगरा जामा मस्जिद मंटोला के अध्यक्ष जाहिद कुरैशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। वृंदावन कोतवाली प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि तहरीर का तस्करा जीडी में डाल दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंटोला थाना क्षेत्र के मुंडापाड़ा निवासी जाहिद उर्फ पप्पू ने वायरल ऑडियो मेसेज में मुसलमानों को उकसाने, बलवा करवाने के उद्देश्य से भड़काऊ ऑडियो मेसेज वायरल किया है। कुरैशी ने एलान किया है जामा मस्जिद के लिए जो लोग आवाज उठा रहे हैं, कहीं भी चले जाएं। अगर कोई जामा मस्जिद की ओर आंख उठाकर देखेगा तो बुरी तरह फोड़ दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed