फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case filed against 5 people for kidnapping farmer

आगरा: किसान के अपहरण में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 13 Feb 2023 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 13 Feb 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 5 people for kidnapping farmer
कासगंज। शनिवार रात लापता किसान के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ सोमवार को अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसओजी, सर्विलांस व डॉग स्क्वाड को किसान की तलाश में लगाया गया है।
विज्ञापन



किसान भूरे निवासी लहरा को शनिवार रात किसी ने फोन करके जमीन पर कब्जे की बात कहकर खेत पर बुलाया था। रात करीब साढ़े आठ बजे किसान खेत पर गया, लेकिन घर नहीं लौटा। किसान ने अपने फोन से घर पर कॉल भी की। किसान बस यह बता पाया कि उसे कुछ लोगों ने घेर लिया है। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजन जब खेत पर पहुंचे तो उसकी बाइक और चप्पलें पड़ी थीं। परिजनों ने किसान के न मिलने पर हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


भाई ने गांव के ही रामकिशोर, पप्पू, नरेंद्र, राकेश एवं मुनेश के खिलाफ अपहरण की आशंका में मामला दर्ज कराया है। परिजन ने एफआईआर में हत्या की आशंका भी व्यक्त की है। हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस रविवार से ही किसान की तलाश में जुटी है। सोरोंजी कोतवाली पुलिस के अलावा, एसओजी, सर्विलांस और डॉग स्क्वाड टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





- लापता किसान के मामले में अपहरण की धाराओं में 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। किसान की तलाश की जा रही है। कई टीमें लगाई गई हैं- गोविंद बल्लभ शर्मा, कोतवाली निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed