{"_id":"64df6a085b93a0f77b036d36","slug":"case-filed-against-18-including-sp-leader-jugendra-yadav-brother-on-rape-victim-complaint-2023-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता की पिटाई: सपा नेता जुगेन्द्र यादव पर लिखाया था मुकदमा, अदालत जाते समय घेरा; दी ये धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता की पिटाई: सपा नेता जुगेन्द्र यादव पर लिखाया था मुकदमा, अदालत जाते समय घेरा; दी ये धमकी
Fri, 18 Aug 2023 06:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 18 Aug 2023 06:24 PM IST
सार
पीड़िता ने सपा नेता जुगेन्द्र यादव के भाई रामनाथ यादव सहित 18 के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस को बताया कि आरोपियों ने रास्ते में उसे पकड़ लिया। मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
जुगेंद्र सिंह यादव,
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के थाना जैथरा में एक महिला ने सपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में समझौते का दबाव बनाया गया। महिला ने बृहस्पतिवार की सुबह जानलेवा हमला कर पीटने का आरोप लगाया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित 18 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि दुष्कर्म के मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में 17 अगस्त को जैथरा अपनी रिश्तेदार में जा रही थी। परौली बंबा पर पहुंची, तभी जुगेंद्र सिंह यादव का भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ सिंह यादव अपने साथ कई गाड़ियों से आया। कहा कि जुगेंद्र के खिलाफ लिखाए दुष्कर्म के मामले को वापस ले ले। अब मायावती की सरकार नहीं है, तुझे जान से मार देंगे। इसके साथ ही पिटाई की, जिसकी वजह से चोटें आई हैं।
ये भी पढ़ें - UP: भाजपा नेता गोली लगने के बाद शूटर पर झपटे, फिसल गया हाथ और...; सीसीटीवी फुटेज आया सामने
ये भी पढ़ें - UP: भाजपा नेता गोली लगने के बाद शूटर पर झपटे, फिसल गया हाथ और...; सीसीटीवी फुटेज आया सामने
विज्ञापन
विज्ञापन
इनके नाम दर्ज हुई रिपोर्ट
महिला की तहरीर पर रामनाथ सिंह यादव निवासी अमृतपर रघूपुर, टीटू पूर्व ब्लॉक प्रमुख पटियाली, रामबृजेश निवासी सुकटीखेड़ा, राहुल गुप्त उर्फ नीलू व धर्मेंद्र गुप्ता निवासी धुमरी, विनोद यादव निवासी नगला काजी, सतीश यादव निवासी प्रहलादपुरा, बबलू यादव व अतेंद्र यादव निवासी पिपेहरा, राजपाल यादव निवासी बलिया, सतेंद्र प्रधान, गेंदालाल, इसका पुत्र राजू और पत्नी राजबेटी निवासीगण बहोरनपुरा थाना पटियाली, नरेंद्र निवासी खिरिया पट्टी थाना सिढपुर, पप्पू दिवाकर निवासी जलेसर, शिव कुमार निवासी कसौलिया, अजयवीर निवासी पहाड़पुर, कुंवरपाल सिंह निवासी चंदनपुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।ये भी पढ़ें - जीजा की करतूत: साली की छोटी सी भूल, मजबूर कर बनाए संबंध, फिर जो हुआ... जीते जी मर गई वो