फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case File Against Four Persons For Objectionable Inflammatory Posts On Social Media Mathura News

मथुरा में सतर्कता: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट करने पर चार लोगों पर मुकदमा

Sat, 04 Dec 2021 12:12 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 04 Dec 2021 12:12 PM IST
सार

छह दिसंबर को लेकर मथुरा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर का कहना है कि कोई भी ऐसी पोस्ट न करें जिससे माहौल खराब हो, ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Case File Against Four Persons For Objectionable Inflammatory Posts On Social Media Mathura News
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में छह दिसंबर को विभिन्न संगठनों के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट और टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कोतवाली व थाना गोविंदनगर में चार मुकदमे दर्ज किए गए हैं। यह मुकदमे खाता धारकों के खिलाफ दर्ज हुए हैं। एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि थाना गोविंदनगर में फजल हुसैन ट्विटर खाता के खिलाफ दर्ज हुआ है। इसके अलावा इसी थाने में कृष्णा 29892392 ट्विटर, कोतवाली में समीर दुर्रानी फेसबुक अकाउंट, पीडी अग्रवाल@प्रियदर्शनag5save मथुरा मस्जिद ट्विटर एकाउंट के खिलाफ दर्ज हुआ है। जांच करके जल्द इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध
पिछले दिनों कुछ हिंदूवादी संगठनों के ईदगाह में 6 दिसंबर को भगवान लड्डू गोपाल का जलाभिषेक, कार सेवा व पदयात्रा किए जाने के एलान के बाद पिछले शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने नमाज अदा की थी, जिसे देखते हुए शुक्रवार को सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

आधार कार्ड देखकर दी इजाजत
नमाज से लगभग एक घंटे पूर्व ही ईदगाह के बाहर बैरिकेडिंग लगाकर नमाजियों के आधार कार्ड चेक करने के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। पुलिस, पीएसी व सीआरपीएफ के जवान चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद नजर आए। इसके चलते मुख्य सड़क पर लगभग 2 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। जैसे-जैसे नमाज का वक्त निकट आया, नमाजियों की लंबी कतार प्रवेश के लिए मुख्य सड़क पर नजर आई। डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर हर स्थिति पर नजर रखे हुए थे तो एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने डीगगेट चौकी पर डेरा डाल रखा था। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी, कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा, थाना गोविंदनगर प्रभारी विजय कुमार सिंह, एसएचओ हाईवे अनुज कुमार समेत पीएसी और पुलिस के जवान ईदगाह के मुख्यद्वार पर पूरी निगाह रखे हुए थे। एसएसपी ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2100 पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान मुस्तैद: मार्तंड 
छह दिसंबर को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सतर्कता और सजगता बरतना शुरू कर दी है। 2100 पुलिस और पैरा मिलिट्री के जवान धार्मिक स्थलों के आसपास मुस्तैद किए जाएंगे। यह फोर्स शनिवार की सुबह से तैनात कर दी गई। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि दो सुपर जोन, चार जोन और आठ सेक्टरों में सुरक्षा बांटी गई है। माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। 

पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या: शादी में आया था आरोपी, घटनास्थल पर पुलिस को मिला गमछा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed