फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Carpenter dies in road accident

नगला भंत के पास हुए सड़क हादसे में एक कारपेंटर की मौत

Tue, 31 Aug 2021 06:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
Carpenter dies in road accident
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भंत के पास सोमवार की देर शाम एक बाइक सवार कारपेंटर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह शहर से काम खत्म करने के बाद घर वापस जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ेरी निवासी 40 वर्षीय कैलाश शर्मा कारपेंटर थे। सोमवार को जन्माष्टमी का पर्व था, वहीं घर में भतीजे के जन्मदिन की तैयारियां चल रहीं थीं। शाम करीब 8:30 बजे कैलाश काम खत्म करने के बाद बाइक से घर वापस लौट रहे थे। गांव नगला भंत के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन भी मोर्चरी पर आ गए। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed