फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Career Trend Changing: Students Now Prefer BBA, BCA and Job-Oriented Courses

UP: अकाउंट्स-फाइनेंस नहीं, अब छात्रों की पहली पसंद मैनेजमेंट कोर्स; कंप्यूटर साइंस में भी बढ़ रहा रुझान

Thu, 14 May 2026 11:30 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी,आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी,आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 14 May 2026 11:30 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में अब छात्र पारंपरिक कोर्सों की बजाय  बीबीए, बीसीए और रोजगार आधारित पाठ्यक्रमों को प्राथमिकता दे रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार मैनेजमेंट, आईटी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में बढ़ती मांग के कारण यह बदलाव तेजी से दिख रहा है।

विज्ञापन
Career Trend Changing: Students Now Prefer BBA, BCA and Job-Oriented Courses
छात्र और छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से छात्रों के रुझान में बड़ा बदलाव दिख रहा है। पहले जहां छात्र अकाउंट्स और फाइनेंस आधारित पाठ्यक्रमों को प्राथमिकता देते थे, वहीं अब मैनेजमेंट और रोजगार आधारित कोर्सों की ओर जा रहे हैं। बीबीए, बीसीए, रिटेल मैनेजमेंट, लॉजिस्टिक्स और आईटी से जुड़े पाठ्यक्रम छात्रों की पहली पसंद बने हैं।
विज्ञापन


कॅरिअर विशेषज्ञों का कहना है कि कंपनियों की जरूरतें तेजी से बदल रही हैं। अब कंपनियां ऐसे युवाओं को प्राथमिकता दे रही हैं जिनमें मैनेजमेंट क्षमता, कम्युनिकेशन स्किल और तकनीकी समझ एक साथ हो। इसी वजह से युवा ऐसे कोर्स चुन रहे हैं जिनसे जल्दी रोजगार और बेहतर कॅरिअर की संभावना हो।
विज्ञापन


 

विशेषज्ञ डॉ. अमित नेल्सन सिंह ने बताया कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और तकनीक कई क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती है लेकिन मैनेजमेंट, टीम हैंडलिंग और निर्णय लेने जैसे कार्यों को नहीं। बीबीए जैसे पाठ्यक्रम लोकप्रिय हो रहे हैं। कई कंपनियां बीबीए स्तर पर ही छात्रों को इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के अवसर देने लगी हैं।

रिटेल लॉजिस्टिक्स में भी मौके
रिटेल और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में भी रोजगार के अवसर तेजी से बढ़े हैं। ई-कॉमर्स कंपनियों और मल्टीनेशनल कंपनियां सप्लाई चेन, स्टोर मैनेजमेंट और ऑपरेशन सेक्टर में प्रशिक्षित युवाओं की मांग कर रही हैं। बीबीए रिटेल और लॉजिस्टिक्स जैसे कोर्स छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी देते हैं।
विज्ञापन

कंप्यूटर साइंस भी लोकप्रिय
वहीं, तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों के बीच बीसीए और बीएससी कंप्यूटर साइंस भी लोकप्रिय बने हुए हैं। ये पाठ्यक्रम डिजिटल और आईटी सेक्टर में कॅरिअर बनाने का अवसर देते हैं। यदि छात्र मैनेजमेंट के साथ आईटी या तकनीकी स्किल भी सीख लें तो उनके रोजगार की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed