फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   card holders, ration distribution

कार्डधारकों को रिफाइंड, चना, नमक के लिए करना होगा इंतजार

Sun, 12 Jun 2022 12:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
card holders, ration distribution
कासगंज। कार्डधारकों को राशन के साथ मिलने वाले रिफाइंड, चना एवं नमक के लिए अभी इंतजार करना पड़ेेगा। मई में होने वाले वितरण के लिए इन वस्तुओं की की आपूर्ति अभी तक नहीं मिल सकी है। ऐसे में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत वितरित होने वाले राशन के साथ इनका वितरण नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

वर्तमान में मई के नियमित राशन इस समय वितरित किया जा रहा है। लेकिन इस माह बांटने के लिए रिफाइंड, नमक और चना की आपूर्ति अभी तक नहीं हो सकी है। ऐसे में मई माह के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के राशन के वितरण के समय इस बार इनका वितरण नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

15 तक बढ़ाई वितरण की तिथि
मई माह के वितरण के लिए 10 जून तक का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन निर्धारित तिथि तक कार्डधारकों को इनका वितरण पूरा नहीं हो सका है, जिससे शासन से वितरण की तिथि बढ़ाकर 15 जून तक कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं का वितरण बंद
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मिलने वाले गेहूं का वितरण अब बंद कर दिया गया है। इस योजना के तहत पहले कार्डधारकों को प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं व 2 किलो चावल मिल रहा था। अब योजना के तहत मई के राशन वितरण में चावल का वितरण होगा।

राशन में वितरित होने वाले रिफाइंड, चना एवं नमक की आपूर्ति अभी तक नहीं हो सकी है। ऐेसे में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के राशन वितरण के समय इनका वितरण इस बार होने की संभावना नहीं है। - केएन सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी
राशन की दुकान 591
अंत्योदय योजना कार्डधारक 27593
पात्र गृहस्थी कार्डधारक 223042
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed