{"_id":"624fe314452e3c083b3da666","slug":"car-tramples-on-female-pilgrims-three-injured-in-vrindavan-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: वृंदावन में कार ने महिला परिक्रमार्थियों को रौंदा, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: वृंदावन में कार ने महिला परिक्रमार्थियों को रौंदा, तीन घायल
Fri, 08 Apr 2022 12:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:55 PM IST
सार
वृंदावन में परिक्रमा मार्ग पर कार ने तीन महिला परिक्रमार्थियों को रौंद दिया। कार की चपेट में आने से घायल 3 महिला परिक्रमार्थियों को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा के लिए रैफर किया गया।
विज्ञापन
कार ने महिला परिक्रमार्थियों को रौंदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केशीघाट की ओर से मथुरा की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने गुरुवार की देर रात 3 महिला परिक्रमार्थियों को रौंद दिया। यह हादसा जगन्नाथ घाट के पास हुआ। बताया गया है कि मोड़ पर अनियंत्रित होकर कार दीवार से टकराकर आगे चल रही महिला परिक्रमार्थियों को रौंदती हुई निकल गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार सुन लोगों की भीड़ जमा हो गई।
इस बीच मौका पाकर चालक कार छोड़कर भाग जाने में सफल रहा। दुर्घटना में लहूलुहान हुईं तीन महिला परिक्रमार्थियों को पुलिस व स्थानीय लोगों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर होने पर तीनों को ही आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया गया।
बताया गया है कि घायल 30 वर्षीय निशू, 20 वर्षीय प्रिया और 19 वर्षीय खुशी गोरे दाऊजी मंदिर के समीप एक मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत करने आईं थी।
मामले में पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस बारे में अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी ने जानकारी दी है।