फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car showroom manager killer shot himself in agra crime news

Agra Crime: कार शोरूम मैनेजर के हत्यारोपी ने खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 29 Nov 2022 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Nov 2022 09:15 AM IST
सार

कार शोरूम मैनेजर के हत्यारोपी ने घर की छत पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।  तीन महीने पहले ही वह जमानत पर रिहा हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Car showroom manager killer shot himself in agra crime news
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र की रोशन विहार कॉलोनी स्थित अपने घर की छत पर अमन शर्मा ने सोमवार देर रात कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह हत्या के मामले में जेल जा चुका है। तीन महीने पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था।

विज्ञापन

अक्तूबर 2021 में हुई थी गिरफ्तारी 

पुलिस ने बताया कि अक्तूबर 2021 में सनी टोयटा के मैनेजर रंजीत खरे की लूट के लिए हत्या की गई थी। वह सिकंदरा क्षेत्र से 18 अक्तूबर की रात लापता हुए थे। उनका शव मुरैना में मिला था। 22 अक्तूबर को उनके भाई सुरजीत खरे ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच की थी। कई टीमों को लगाया गया था। इसके बाद एक मिस्ड कॉल से हत्याकांड का खुलासा हुआ था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसमें रोशन बिहार निवासी अमन शर्मा और उसका दोस्त शामिल था। दोनों को जेल भेजा गया था। 3 महीने पहले ही अमन शर्मा जमानत पर रिहा होकर आया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें First CP of Agra: IPS अधिकारी डॉ. प्रीतिंदर सिंह का ताजनगरी से रहा है पुराना नाता, 2015 में रह चुके हैं एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी से हुआ था विवाद  

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात अमन शर्मा की गोली लगने से मौत की जानकारी मिली थी। इस पर टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एक तमंचा पड़ा हुआ मिला। परिवार के लोगों ने बताया कि अमन का पत्नी से विवाद हुआ। वह पत्नी को कहीं ले जाना चाहता था। मगर, पत्नी ने इन्कार कर दिया। उसके बाद छत पर गया। उसने खुद को गोली मार ली। घर में पत्नी भी मौजूद थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed