फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car riders kidnapped the roadways driver after the collision, police freed him after six hours

Agra News: कार सवारों ने टक्कर के बाद रोडवेज चालक का किया अपहरण, छह घंटे बाद पुलिस ने कराया मुक्त

Mon, 08 Sep 2025 02:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Car riders kidnapped the roadways driver after the collision, police freed him after six hours
आगरा। यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा पर शुक्रवार शाम आगरा से नोएडा जा रही रोडवेज बस एक कार से टकरा गई। कार सवार तीन युवकों ने जबरन बस में घुस गए। चालक की पिटाई कर दी। उसे कार में डाल अपहरण कर ले गए। इससे रोडवेज कर्मियों और यात्रियों में हडकंप मच गया। पुलिस ने करीब छह घंटे बाद आरोपियों को ग्वालियर रोड ककुआ से गिरफ्तार कर चालक को मुक्त कराया।
विज्ञापन




बस परिचालक शिववीर सिंह निवासी गग्रपुर, थाना बेवर (मैनपुरी) ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम आगरा से नोएडा यात्रियों को लेकर जा रहे थे। चालक राकेश कुमार निवासी गढ़ी कोलाहार, थाना नौहझील (मथुरा) बस चला रहे थे। शाम करीब पांच बजे बस खंदौली टोल प्लाजा पर पहुंची। टोल पर खड़ी एक कार का शुल्क कटने में दिक्कत आ रही थी, जिस कारण बस को पीछे लेना पड़ा। इस दौरान पीछे खड़ी कार से हल्की टक्कर लग गई।
विज्ञापन


इस पर कार सवार युवकों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने बस चालक राकेश कुमार की बस में चढ़कर पिटाई कर दी। पीटने के बाद जबरन कार में बैठाकर रॉन्ग साइड से फरार हो गए। आरोपियों ने चालक का मोबाइल भी छीन लिया रास्ते भर उनकी पिटाई करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना परिचालक ने अधिकारियों को दी। आरएम ने घटना की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और छह घंटे की मशक्कत के बाद चालक को मुक्त कराकर तीनों आरोपियों को पकड़ा गया।

एसीपी देवेश सिंह ने बताया कि आरोपियों में लोकेंद्र निवासी शिवपुरी (मध्यप्रदेश), अजय सिंह निवासी मुरैना (मध्यप्रदेश) और विक्रम रावत निवासी दतिया (मध्यप्रदेश) हैं। इनमें लोकेंद्र और विक्रम रिश्तेदार हैं जबकि तीनों आपस में दोस्त बताए जाते हैं। सभी मथुरा जा रहे थे। कंडक्टर की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने और अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों को जेल भेज दिया गया है।

6 घंटे तक कार में घुमाते रहे
रोडवेज बस चालक को आरोपी कार सवार शाम पांच बजे टोल प्लाजा से जबरन उठा ले गए। करीब छह घंटे तक चालक को कार में इधर-उधर घुमाते रहे। इस दौरान मोबाइल छीनकर लगातार पिटाई भी की गई।


बोले– गोबर उठवाकर वसूल करेंगे पैसे
चालक राकेश ने बताया कि रास्तेभर आरोपी ताने मारते रहे। वे कहते थे—इसे गांव ले जाकर भैंसों का गोबर उठवाएंगे, तभी हमारे पैसे पूरे होंगे। चालक ने बताया यह सुनकर वह काफी डर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed