फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car riders fired on a truck laden with cattle

लदे ट्रक पर कार सवारों ने की फायरिंग, खलासी को लगी गोली

Fri, 19 Aug 2022 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Car riders fired on a truck laden with cattle
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र से गुजर रहे गोवंश लदे ट्रक पर कार सवारों ने अंधाधुंध फायरिंग की। गोली लगने से व्यापारी घायल हो गया वहीं चालक ट्रक से हाईवे पर कूद गया। इससे उसका पैर टूट गया। घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थाना पुलिस गोली चलने की बात से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

जनपद इटावा के रामलीला रोड मोहल्ला रानीबाग निवासी विंकल गुप्ता बृहस्पतिवार को कठफोरी में लगे मेले से ट्रक में गोवंश लादकर दिलदार नगर के लिए रवाना हुए। गाड़ी रामलीला रोड निवासी अवधेश चला रहा था। देररात ट्रक जब कुर्रा थाना क्षेत्र में हाईवे पर पहुंचा तभी ईको और वैगनआर कार सवारों ने खुद को हिंदूवादी संगठन का पदाधिकारी बताते हुए ट्रक को रोकने के लिए कहा। ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी तो कार सवारों ने ट्रक पर फायर कर दिया। इससे चालक और व्यापारी घबरा गए।
विज्ञापन

कार सवार ट्रक का पीछा करते हुए फायर करते रहे। एक गोली विंकल के हाथ को छूते हुए निकल गई। ट्रक के टायरों पर गोली मारने की कोशिश की। डर की वजह से चालक अवधेश ट्रक से हाईवे से नीचे कूद गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कुर्रा पहलवान सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह ने बताया कि देररात हिंदूवादी संगठन के लोगों ने ट्रक को पकड़ा। इसमें छह गोवंश लदे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने हाईवे से नीचे छलांग लगा दी, जिस वजह से उसका पैर टूट गया। युवक को गोली लगने व फायरिंग की घटना से उन्होंने इंकार किया। सीओ करहल अशोक कुमार ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर उनसे घटना के बारे में जानकारी ली। व्यापारी विंकल गुप्ता ने बताया कि कार सवारों ने अचानक गाड़ी रोकने की कोशिश की। रात होने के चलते चालक ने सुरक्षा की दृष्टि से गाड़ी नहीं रोकी। पीछा कर रहे कार सवार ट्रक रुकने के बाद उसमें रखे 45 हजार रुपये की नकदी लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed