{"_id":"634b8423dc920b52476eacb9","slug":"car-rider-misbehaved-with-bjp-female-councilor-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पार्टी से लौट रही थीं भाजपा पार्षद, कार सवार ने कर दी ये हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पार्टी से लौट रही थीं भाजपा पार्षद, कार सवार ने कर दी ये हरकत
Sun, 16 Oct 2022 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 16 Oct 2022 09:40 AM IST
सार
भाजपा पार्षद ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर में तहरीर दी है। जिसमें अरोप लगाया है कि कार सवार ने उनसे अभद्रता करते हुए जान से मारने के धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि कार ओवरटेक करने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
आगरा के थाना सदर में वार्ड 51 से भाजपा पार्षद नेहा गुप्ता से शुक्रवार रात को कार सवार ने अभद्रता की। वह परिवार के साथ एक पार्टी से लौट रही थीं। कार सवार ने ओवरटेक करके गालीगलौज की। जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पार्षद ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें - UP News: इस गांव में अब तक कोई नहीं पा सका सरकारी नौकरी, 80 प्रतिशत लोग अशिक्षित, सिर्फ एक ही स्नातक
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां रहतीं हैं भाजपा पार्षद
भाजपा पार्षद नार्थ विजय नगर कॉलोनी स्थित राघव रेजीडेंसी की रहने वाली हैं। उन्होंने पुलिस से बताया कि वह शुक्रवार को परिवार के साथ भतीजी की जन्मदिन पार्टी करने फतेहाबाद मार्ग स्थित होटल में गई थीं। रात करीब 12:30 बजे कार से लौट रही थीं। प्रतापपुरा चौराहे के पास एक कार ने ओवरटेक किया। वह अपनी कार बराबर में चलाने लगा। गालीगलौज की। उन्होंने उससे रुकने के लिए कहा, लेकिन वो जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP News: इस गांव में अब तक कोई नहीं पा सका सरकारी नौकरी, 80 प्रतिशत लोग अशिक्षित, सिर्फ एक ही स्नातक
विज्ञापन