फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car rider dies due to canter collision

कैंटर की टक्कर से कार सवार व्यापारी की मौत

Wed, 13 Jul 2022 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Car rider dies due to canter collision
एत्मादपुर (आगरा)। इनर रिंग रोड टोल प्लाजा के समीप सोमवार की रात करीब 1:30 बजे कैंटर की टक्कर लगने से कार सवार व्यापारी दीपक कुमार (27) की मौत हो गई। वह नोएडा के रहने वाले थे। रात में वह ससुराल कोलकाता जा रहे थे। मृतक के बहनोई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष एत्मादपुर अरुण बालियान ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट ई विलेज 5402 निवासी दीपक कुमार मंगलवार की रात अकेले ही कार से यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए ससुराल कोलकाता जा रहे थे। रात में करीब 1:30 बजे इनर रिंग रोड टोल प्लाजा के समीप पीछे से तेज गति से आ रहे कैंटर के उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई। क्षतिग्रस्त कार में शव भी फंस गया था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह पुलिस शव को कार से बाहर निकाल सकी। वहीं हादसे के बाद कैंटर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। एसओ ने बताया कि मृतक के जीजा अमीश कुमार निवासी ई 200 न्यू विजय नगर सेक्टर 9 गाजियाबाद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजन ने बताया कि दीपक दिल्ली में जनरल स्टोर मॉल चलता था। चार माह पहले ही उसकी शादी कोलकाता में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed