फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car overturns on expressway, saffron pan masala businessman's wife dies

Agra News: एक्सप्रेस-वे पर पलटी कार, केसर पान मसाला कारोबारी की पत्नी की मौत

Fri, 13 Sep 2024 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 13 Sep 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Car overturns on expressway, saffron pan masala businessman's wife dies
करहल (मैनपुरी)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर करहल थाना क्षेत्र में एक कार टायर फटने के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना में कानपुर के पान मसाला कारोबारी की पत्नी की मौत हो गई। वहीं, साथ बैठी एक अन्य महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कानपुर के स्वरूप नगर निवासी केसर पान मसाला कारोबारी हरीश मखीजा, लैंडमार्क होटल के चेयरमैन दीपक कोठारी और तिलकराज शर्मा तीन अलग-अलग कारों से आगरा जा रहे थे। हरीश मखीजा की कार उनका ड्राइवर अनुराग रावत चला रहा था। गाड़ी में गनर के साथ हरीश मखीजा की पत्नी प्रीती मखीजा (53) और दीपक कोठारी की पत्नी दीप्ती कोठारी बैठी थीं। जैसे ही कार करहल थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 79.2 पर पहुंची तभी उनकी कार किया कार्निवल का आगे का दाहिना टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें प्रीता मखीजा और दीप्ती कोठारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस से घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रीती को मृत घोषित कर दिया। दीप्ती कोठारी का उपचार चल रहा है। सूचना पर भाजपा बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता भी सैफई पहुंच गए। उन्हें घायलों की हालत के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed