{"_id":"605cbc588ebc3ed8312d3c94","slug":"car-mistry-hanged-his-life-mainpuri-news-agr4860729138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार मिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार मिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
कुसमरा। सरकारी अस्पताल के पास एक कार मिस्त्री ने बृहस्पतिवार सुबह दुकान के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद थाना व चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना बेवर क्षेत्र के गांव अहंकारीपुर निवासी 23 वर्षीय सौरभ शर्मा पुत्र रामनरेश कुसमरा में कार रिपयेरिंग की दुकान चलाता है। बृहस्पतिवार सुबह वह प्रतिदिन की तरह दुकान पर आया और साफ सफाई करने लगा। सफाई के लिए दुकान के अंदर चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं आया तो आसपास के दुकानदारों ने उसे आवाज दी।
लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। शंका होने पर जब दुकानदारों ने अंदर जाकर देखा तो सौरभ का शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर उसके परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से उतारने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसके पिता ने पुलिस को बताया कि वह शराब का आदी था।
विज्ञापन
एक दिन पहले भी की थी कोशिश
सौरभ के पिता ने पुलिस को बताया कि बुधवार को भी सौरभ ने फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की थी। लेकिन घरवालों के आने पर वह कामयाब नहीं हो सका था। उसने खुदकुशी क्योंकि इसको लेकर परिजनों के पास भी अभी कोई जवाब नहीं है।