फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   car fell into drain While head constable was learning driving in Agra police pulled him out

Agra: ड्राइविंग सीख रहे थे हेड कांस्टेबल, नाले में गिर गई कार; कोठी मीना बाजार मैदान में हुआ हादसा

Wed, 07 Feb 2024 01:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 07 Feb 2024 01:45 PM IST
सार

आगरा में हेड कांस्टेबल ड्राइविंग सीख रहे थे। इस दौरान उनकी कार नाले में गिर गई। पुलिस ने कार सवार लोगों को बाहर निकाला। हादसा कोठी मीना बाजार मैदान में हुआ। 

विज्ञापन
car fell into drain While head constable was learning driving in Agra police pulled him out
Agra: ड्राइविंग सीख रहे थे हेड कांस्टेबल, नाले में गिर गई कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ड्राइविंग सीखने दौरान एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसा देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने पहले कार सवार पुलिसकर्मी समेत दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद क्रेन की मदद से कार को भी निकाला गया।

विज्ञापन


घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के कोठी मीना बाजार मैदान की दोपहर करीब 12 बजे की है। राहुल यादव पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में आगरा पुलिस लाइन में तैनाती है। वह नूल रूप से कासगंज जिले के रहने वाले हैं। कार सीखने के दौरान इन्हीं के साथ हादसा हुआ है।  
विज्ञापन


थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि राहुल यादव अपने परिजन के साथ कार चलाना सीख रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नाले से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। क्रेन की मदद से कार को भी निकाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed