{"_id":"646a0853e92a900a34040775","slug":"car-driver-hit-woman-riding-scooty-in-agra-she-seriously-injured-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Accident News: स्कूटी सवार महिला को कार चालक ने मारी टक्कर, उछलकर कई फीट दूर गिरी महिला, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Accident News: स्कूटी सवार महिला को कार चालक ने मारी टक्कर, उछलकर कई फीट दूर गिरी महिला, आरोपी फरार
Sun, 21 May 2023 05:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 21 May 2023 05:36 PM IST
सार
Agra Accident News: आगरा में स्कूटी सवार महिला को कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला उछलकर कई फीट दूर गिरी। इसके बाद आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
Agra Accident News: स्कूटी सवार महिला को कार चालक ने मारी टक्कर, उछलकर कई फीट दूर गिरी महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में कार ने स्कूटी सवार महिला को जोरदार चक्कर मार दी। महिला स्कूटी से उछलकर काफी दूर जा गिरी। इसके बाद कार चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद एकत्र हुए आसपास के लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
घटना जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के मारुति स्टेट चौराहे की है। यहां मृदुल ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उनकी मां स्कूटी से बाजार की तरफ जा रही थीं। मारुति स्टेट चौराहे के पास वह सड़क पार कर रही थीं। इसी समय दूसरी तरफ से आए कार चालक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में वह उछलकर दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
घटना का वीडियो आया सामने
वारदात को अंजाम देकर चालक कार लेकर फरार हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। हादसा बीती 15 मई को हुआ। इसकी वीडियो सामने आने के बाद घटना की पूरी जानकारी हो सकी। पुलिस तहरीर आधार पर जांच कर रही है। वीडियो में दिख रही कार व चालक को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन