फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car crushed four youths, two died in agra

दर्दनाक हादसा: फौजी बनने की तैयारी कर रहे चार युवकों को कार ने रौंदा, दो की मौत

Tue, 26 May 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 May 2020 12:10 AM IST
सार

  • जैतपुर में कांधरपुरा की पुलिया के समीप हुआ हादसा।
  • चार युवक दौड़ लगाने के बाद पुलिया पर कसरत कर रहे थे। 

विज्ञापन
Car crushed four youths, two died in agra
सड़क हादसा

विस्तार

आगरा जिले के बाह क्षेत्र के जैतपुर में सोमवार सुबह कांधरपुरा की पुलिया पर कसरत कर रहे चार युवकों को बेकाबू कार ने रौंद दिया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कार में सवार युवक समेत तीन घायल हो गए। घायलों को सैफई ले जाया गया। 

विज्ञापन


हादसे के बाद कार छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। दो युवकों की मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन



जैतपुर के पुष्कल उपाध्याय (19) पुत्र राजेश उर्फ नाती उपाध्याय, बनकटी के अनुज (18) पुत्र गयाशंकर, उधन्नपुरा के अवनीश (19) पुत्र रमेश चंद्र , कांधरपुरा के अवधेश (20) पुत्र रामरतन सेना भर्ती की तैयारी कर रहे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिया पर कसरत कर रहे थे चारों

सोमवार सुबह तकरीबन 5:30 बजे ये चारों युवक जैतपुर-उदी मार्ग पर दौड़ लगाने के बाद कांधरपुरा की पुलिया पर कसरत कर रहे थे। इसी दौरान उदी की ओर से आई तेज रफ्तार कार चारों युवकों को कुचलते हुए पुलिया से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। 

हादसे के बाद चालक और कार में सवार एक अन्य महिला मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार सवार भिंड निवासी हिमांशु समेत चारों युवकों को इलाज के लिए जैतपुर सीएचसी पहुंचाया। 

जहां चिकित्सक ने पुष्कल उपाध्याय और अवधेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीनों घायल की हालत नाजुक देख पीजीआई सैफई भेज दिया गया। उधर, हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। एसओ जैतपुर अरुण कुमार बालियान ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर उन्हें शांत कराया।    

दोनों परिवारों में मातम

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दोनों दोस्त पुष्कल उपाध्याय और अवधेश अपने साथी अनुज और अवनीश के साथ सैनिक बनने का ख्वाब बुन रहे थे। इसके लिए चारों सुबह शाम पसीना भी बहाते थे। लेकिन हादसे ने उनकी जान ले ली। 

बेटों को गंवाने वाले दोनों परिवारों में मातम पसर गया। उन्हें ढांढस बंधाने के लिये पहुंच रहे लोग भी अपनी आंखों में आंसू नहीं रोक पा रहे थे। युवकों की मौत पर सांसद राजकुमार चाहर ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed