फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car collides with tree, four shakes die

सैयदपुर के पास हुए सड़क हादसे में मां और दो बेटियों की मौत

Sat, 01 May 2021 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Car collides with tree, four shakes die
करहल। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैयदपुर कठफोरी के पास शनिवार की सुबह अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में महिला व उसकी दो बेटियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कार सवार परिवार के दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया। फिरोजाबाद की रहने वाली दो बहनें अपनी मां को दवा दिलाने के बाद वापस घर लौट रहीं थीं।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के थाना खंगर क्षेत्र के गांव बड़ौरा की रहने वाली दो बहनें 43 वर्षीय केशकली और मुन्नी देवी शनिवार की सुबह 60 वर्षीय मां कृपालश्री निवासी गांव तिलकसिंह का पुरा थाना पछांवा, जनपद इटावा को दवा दिलाने के लिए थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव दिहुली आईं थीं। कार में उनके साथ परिवार की विमला देवी पत्नी रामपाल, सनी पुत्र रामेश्वर और रामपाल पुत्र कुंवर पाल सवार थे। कृपालश्री को दवा दिलाने के बाद सभी लोग कार से वापस घर लौट रहे थे। सुबह करीब 8:50 बजे कार जब सैयदपुर कठफोरी मोड़ के पास पहुंची, तभी अचानक सामने कोई जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन

हादसे में कृपालश्री व उनकी दोनों बेटियां केशकली व मुन्नी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल विमला, शनि और रामपाल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी। देर सायं सैफई में उपचार के दौरान करहल के गांव कक्कर्रा निवासी रामपाल की तीस वर्षीय पत्नी विमला देवी का भी निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed